TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Unnao: मुझे माफ कर देना.., डांट से क्षुब्ध किशोरी ने लगायी फांसी, मचा कोहराम

Unnao: जिले में एक किशोरी ने मामूली सी बात पर फांसी के फंदे को गले लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Shaban Malik
Published on: 10 March 2024 8:06 AM GMT
unnao news
X

उन्नाव में डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने लगाई फांसी (न्यूजट्रैक)

Unnao News: जिले में एक किशोरी ने मामूली सी बात पर फांसी के फंदे को गले लगा लिया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। किशोरी ने पहले हाथ पर पेन से लिखा कि मुझे माफ कर देना और उसके बाद घर के कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली। उन्नाव जनपद के बेथर गांव में एक किशोरी घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। उसके बाएं हाथ पर पेन से लिखा था कि ’मुझे माफ कर देना। बेथर निवासी मनोज कुमार व उसके अपने खेती किसानी पर निर्भर हैं।

बाबा मंगल व 15 साल की बेटी साक्षी को छोड़कर मनोज स्वजन के साथ खेत में आलू खोदने चला गया। देर शाम घर लौटे तो इकलौती पुत्री साक्षी को कमरे में फंदे से लटका पाया। साक्षी को जीवित समझ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अचलगंज पर लेकर स्वजन आ गए। जहां चिकित्सकों ने किषोरी को मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टता में मामला खुदकुशी का समझा जा रहा है। स्वजन ने बताया कि साक्षी 11वीं की छात्रा थी। चौकी प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव बेथर निवासी मनोज कुमार गौतम की पुत्री साक्षी (15) एक स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को वह चचेरी बुआ की शादी में परिवार के साथ गई थी। रात में घर लौटने पर मोबाइल से बात करने पर पिता ने उसे डांट दिया था। इससे वह क्षुब्ध थी। शुक्रवार को सभी खाना खाने के बाद खेत चले गए। देर शाम करीब सात बजे वह लोग खेत से घर लौटे तो घर के अंदर बेटी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। साक्षी तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पारिवारिक विवाद में आत्महत्या करने की जानकारी मिली है। परिजनों का कोई आरोप नहीं है जांच में जो भी बिंदु सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उस मोबाइल की भी जांच करेगी, जिससे बात करने की जानकारी सामने आई है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story