Unnao News: BJP ने चलाया झुग्गी झोपड़ियों में सदस्यता अभियान, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे

Unnao News: पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ सहयोगी इस अभियान को सफल कर जिले को प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए धरातल पर उतर कर कार्य कर रहे हैं।

Shaban Malik
Published on: 7 Oct 2024 4:09 PM GMT
Unnao News: BJP ने चलाया झुग्गी झोपड़ियों में सदस्यता अभियान, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे
X

बीजेपी ने चलाया झुग्गी झोपड़ियों में सदस्यता अभियान   (photo: social media )

Unnao News: भाजपा सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। बीजेपी ने आज झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को सदस्यता दिलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के द्वितीय चरण में चौराहों, दुकानों, और कॉलेजों में जाकर भी भाजपा के कार्यकर्ता 18 वर्ष से अधिक के लोगों को सदस्य बना रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार और सदस्यता प्रमुख जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में मॉनिटरिंग टीम लगातार इस पूरे अभियान की बूथवार रिपोर्ट तैयार कर रही है। पार्टी द्वारा प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। मंडल, शक्तिकेंद्र और बूथ सहयोगी इस अभियान को सफल कर जिले को प्रथम स्थान पर पहुंचाने के लिए धरातल पर उतर कर कार्य कर रहे हैं।

बड़ी संख्या रेहड़ी पटरी दुकानदार भी भाजपा के सदस्य बन रहे

जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने बताया सदस्यता अभियान में भाजपा कार्यकर्ता व्यापारियों, प्रबुद्ध वर्ग के पास भी पहुंच रहे हैं तो वही बड़ी संख्या रेहड़ी पटरी दुकानदार भी भाजपा के सदस्य बन रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ मसवासी मंडल अंतर्गत लोगों के घरों दुकानों में संपर्क कर सदस्यता करवाई। भाजपा कार्यालय उन्नाव पर जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने सदस्यता टोली और मॉनिटरिंग टीम के साथ बैठ आज के कार्यों की समीक्षा की।

इसमें जिला सदस्यता प्रमुख महामंत्री प्रवीण सिंह टोली सदस्य जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी महेश चंद्र दीक्षित कृष्ण कुमार वर्मा मॉनिटरिंग प्रमुख मनीष जायसवाल, सदस्य जैनेंद्र शुक्ला, कमल बाजपेई नवीन सिंह आदि रहे।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story