Unnao News: भाजपा का सदस्यता अभियान, समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

Unnao News: जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने अब तक के अभियान का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत 2 से 25 सितंबर तक चले सदस्यता अभियान में अभी तक दो लाख पचास हजार सदस्य बन गए हैं

Shaban Malik
Published on: 4 Oct 2024 1:08 PM GMT
Unnao News ( Newstrack )
X

Unnao News ( Newstrack )

Unnao News: भाजपा के सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय उन्नाव में भाजपा के देशव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में 2 से 25 सितंबर तक चले पहले चरण के सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा सदस्यता का द्वितीय चरण 1 अक्टूबर को शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा जिसमें समूह विशिष्ट संपर्क चलेगा। जिसमें किसानों मजदूरों वकीलों प्रबुद्ध वर्ग को सदस्यता दिलवाई जायेगी। बस स्टैंडों रेलवे स्टेशन सहित अधिक भीड़ भाड़ वाली जगहों पर कैंप लगा सदस्यता करवाई जायेगी। युवा मोर्चा कार्यकर्ता इंजीनियरिंग, मेडिकल, फार्मेसी, डिग्री कॉलेजों में कैंप लगा सदस्यता करवाएंगे। उन्होंने आगे कहा भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता ऊर्जावान है उसकी मेहनत से प्रदेश समीक्षा बैठक में सर्वश्रेष्ठ जिलों में उन्नाव का भी नाम था। हम सबको इस चरण में पूरी मेहनत के साथ कार्य कर जिले को प्रथम स्थान पर पहुंचाना हैं।

जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने अब तक के अभियान का रिपोर्ट कार्ड पेश किया और कहा पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत 2 से 25 सितंबर तक चले सदस्यता अभियान में अभी तक दो लाख पचास हजार सदस्य बन गए हैं हम सबके लिए खुशी का विषय है कि हमारा जिला टॉप टेन में शामिल हैं जिला पंचायत अध्यक्ष अपने लक्ष्य 20 हजार से अधिक सदस्य बनाकर आगे बढ़ रही हैं विधायकों को 10-10 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था वह अपना लक्ष्य पूरा करके दुगने की ओर बढ़ रहे हैं जनप्रतिनिधि भी सदस्यता कर रहे हैं। 5 अक्टूबर को मण्डल समीक्षा बैठक आयोजित होगी। जिसमें मंडल की समीक्षा कर प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनवाना सुनिश्चित करना है प्रवासी मंडल में प्रवास कर मंडल अध्यक्ष के साथ प्रवास कर सहयोग करेंगे।उन्होंने आगे कहा पार्टी के प्रति हमें अपना कर्तव्य पहले पूर्ण करना है हम पूरी निष्ठा के साथ पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करें पार्टी आप सबके साथ खड़ी है आप को पार्टी के साथ खड़े होकर सदस्यता अभियान में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचाना है।

बैठक का संचालन सदस्यता प्रमुख जिला महामंत्री प्रवीण सिंह नूतन ने किया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभान शंकर दीक्षित, गंगा प्रसाद वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामचंद्र वर्मा विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, आशुतोष शुक्ला, बंबा लाल दिवाकर, अनिल सिंह, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह जिला उपाप्ध्यक्ष अनुराग अवस्थी महेश दीक्षित कृष्ण कुमार वर्मा जिला मंत्री रजनीश वर्मा नगर पालिका अध्यक्ष ब्लॉक प्रमुख नगर पंचायत अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष मॉनिटरिंग टीम के सदस्य आदि उपस्थित रहे।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story