×

'केजरीवाल ही नहीं, जो भी दोषी होगा जेल जाएगा...नीतीश क्या करें क्या ना करें की स्थिति में', साक्षी महाराज के निशाने पर विपक्ष

Unnao News: साक्षी महाराज ने कहा, केजरीवाल ही नहीं जो भी अपराध करेगा और दोषी पाया जाएगा, उसे जेल जाना होगा। ये मोदी सरकार है, किसी को नहीं बख्शेगी। बीजेपी सांसद ने कहा, आदमी डरता तब है जब कमी होती है। अपने बही खाता को साफ-साफ खोल कर दिखा दीजिए। हेरा-फेरी नहीं की है तो डर कैसा।'

Shaban Malik
Published on: 3 Nov 2023 12:13 PM GMT (Updated on: 3 Nov 2023 12:33 PM GMT)
X

Sakshi Maharaj (Social Media)

Sakshi Maharaj News : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने एक बार फिर विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आड़े होते हुए लेते हुए बीजेपी सांसद ने कहा, 'जांच संस्थाएं स्वतंत्रता होती हैं। स्वतंत्र तरीके से आवश्यकता अनुसार जांच करती हैं। लोकतंत्र का तकाजा यही है। हर व्यक्ति को जांच का सामना करना चाहिए। ताकि, दूध का दूध पानी का पानी हो सके।' साक्षी महाराज ने इसी तरह बिहार के सीएम नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया।

'जब खुद में कमी होती है तो ही आदमी डरता है'

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज अपने संसदीय क्षेत्र उन्नाव में थे। यहीं मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है जांच संस्थाओं का केजरीवाल को सामना करना चाहिए। केजरीवाल ही नहीं जो भी अपराध करेगा जांच संस्थाओं की दृष्टि जो दोषी पाया जाएगा मोदी सरकार में वह जेल जाएगा। मोदी पहले ही कह चुके हैं, कोई दोषी बचेगा नहीं। जो भी अपराधी होगा, जिसने देश को लूटा है, जिसने करप्शन किया है, एक को भी नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, जब खुद में कमी होती है तो ही आदमी डरता है। बही खाता साफ-साफ खोलकर देखिए अगर उसमें हेरा फेरी नहीं तो कोई क्या करेगा कोई?'

राजस्थान-छत्तीसगढ़-एमपी में बीजेपी सरकार

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी विपक्ष के नेताओं पर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि, 'हम पांचों राज्यों में सरकार बनाएंगे। साक्षी महाराज ने आगे कहा, 'पहले थोड़ा-थोड़ा लग रहा था कि शायद लड़ाई है लेकिन अभी जो सूचनाओं आ रही हैं, वह बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने कहा, मैं भी राजस्थान गया था। मध्य प्रदेश गया था। सूचनाओं के आधार पर मेरी निजी जानकारी के आधार पर कह रहा हूं कि छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी सरकार भारी बहुमत से सरकार बन रही है।'

'जहां कांग्रेस सरकार, वहां भी पसीना बहा रहे'

साक्षी महाराज ने कहा, 'मध्य प्रदेश, राजस्थान को लेकर कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। बीजेपी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के तमाम मंत्री और मुख्यमंत्री यहां प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। कांग्रेस पार्टी भी किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ रही है। राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता पांचो राज्यों में पूरी ताकत झोंक रहे हैं खासकर मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस के नेता बड़े-बड़े जनता से वादे कर रहे हैं। राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की ही सरकार है, बावजूद कांग्रेस को काफी मेहनत करनी पड़ रही है।'

नीतीश किंकर्तव्यविमूढ़ की हालत में

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, कि 'मुझे लगता है कि वो किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति में हैं। कभी कहते हैं इंडिया गठबंधन के खिलाफ हम कभी नहीं थे। इंडिया मजबूत है। कभी पीएम मोदी की प्रशंसा करते हैं, तो कभी एनडीए की प्रशंसा करते हैं। कभी इंडिया गठबंधन की चर्चा करते हैं। दरअसल वो सोच नहीं पा रहे हैं कि क्या करें, क्या न करें। क्योंकि उन्हें दिख रहा है कि आने वाले चुनाव में उनकी बहुत बुरी हालत होने वाली है।'

क्या कहा था नीतीश ने?

दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था कि इंडिया गठबंधन के लिए कुछ नहीं हो रहा है ,कांग्रेस विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। इंडिया गठबंधन के लिए देशभर के विपक्षी दलों के नेताओं को राजी कर एक मंच पर जुटाना कोई आसान काम नहीं था पर नीतीश कुमार ने यह मुश्किल कर कर दिखाया था इंडिया गठबंधन की पटना मुंबई और बेंगलुरु में बैठे हुए पर उसके बाद सब कुछ शांत हो गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story