TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Unnao News: सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात,उन्नाव बना मुख्य मुद्दा

Unnao News: भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। साक्षी महाराज ने अपने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए तमाम विषयों पर चर्चा की।

Shaban Malik
Published on: 25 Sep 2024 2:41 PM GMT
Unnao News ( Pic- Newstrack)
X

 Unnao News ( Pic- Newstrack)

Unnao News: उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। साक्षी महाराज ने अपने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र में विकास के लिए तमाम विषयों पर चर्चा की। सात बार के सांसद और उन्नाव की लोकसभा सीट से हैट्रिक लगाने वाले सांसद साक्षी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद मुलाकात की फोटो अपनी फेसबुक वॉल पर पोस्ट करते हुए लिखा “ मेरे आदर्श, प्रेरणास्रोत, ग़रीब कल्याण के लिए समर्पित, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय और शक्तिशाली नेता लोकप्रिय, जनप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी से आत्मीय भेंट कर लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के विभिन्न समसामयिक विषयों पर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।“

सांसद साक्षी महाराज ने लिखा कि आप से मिल कर हृदय में एक नई उर्जा का संचार हुआ, आपका मार्गदर्शन और आशीर्वाद सदैव बना रहे। साक्षी महाराज ने लिखते हुए अपनी बात लिखी कि आपने लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अपना बहुमूल्य मार्गदर्शन व आशीर्वाद बनाएं रखने का विश्वास दिलाया है। अपना बहुमूल्य समय प्रदान करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री का हृदय तल से आभार व्यक्त करता हूँ।

बता दें की स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी, जिन्हें साक्षी महाराज के नाम से जाना जाता है। साक्षी महाराज भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक धार्मिक नेता हैं साक्षी महाराज एक हिंदुत्व की छवि रखते हैं। उन्होंने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से 16वीं लोकसभा चुनाव लड़ा और 310173 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने 1991 में मथुरा संसदीय चुनाव और 1996 तथा 1998 में भाजपा के टिकट से फर्रुखाबाद संसदीय चुनाव लड़ा। 2000 में सपा के मुलायम सिंह यादव द्वारा राज्यसभा में नियुक्त किया गया था। सांसद साक्षी महाराज उन्नाव की लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार सांसद है। 2014-2019 और उसके बाद 2024 के चुनाव में भारी मतों से चुनाव जीता है।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story