×

Unnao News: BJP MP साक्षी महाराज ने कहा-‘गठबंधन गिरगिटों का समूह ''ममता-मायावाती भी हैं गिरगिट...', समय आने पर रंग बदलेगा, तार-तार होगा गठबंधन

Unnao News:अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज कभी भी किसी पर भी अपनी जुबानी हमले की बयानबाजी करना नहीं भूलते हैं। साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन पर जमकर जुबानी हमला बोला है। साक्षी महाराज ने "इंडिया गठबंधन को गिरगिटों का समूह कह डाला है।"

Network
Newstrack Network
Published on: 25 Jan 2024 5:32 PM GMT
X

बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बसपा चीफ मायावती, सपा चीफ अखिलेश यादव, लोकसभा चुनाव 2024: Video- Newstrack

Unnao News: अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज कभी भी किसी पर भी अपनी जुबानी हमले की बयानबाजी करना नहीं भूलते हैं। साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन पर जमकर जुबानी हमला बोला है। साक्षी महाराज ने "इंडिया गठबंधन को गिरगिटों का समूह कह डाला है।" साथ ही साक्षी महाराज ने कहा कि 'अभी तो माया और ममता अलग हुई हैं, अभी तो और कितने लोग गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले हैं।"

वहीं सांसद साक्षी महाराज ने ममता के अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि" मैंने पहले कहा था कि चुनाव नजदीक आने दीजिए गठबंधन तार-तार होगा।" और तो और रामलला के अयोध्या आ जाने के बाद इंडिया गठबंधन वाले किंकर्तव्यविमूढ़ हो चुके हैं, कुछ सोच नहीं पर रहे हैं। केवल मोदी के भय की वजह से ये गठबंधन बना है। उन्होंने कहा कि "ममता और बहन मायावती ने कह चुकीं हैं कि वो लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे, कल अखिलेश भी कहेंगे कि हम अकेले लड़ेंगे।

''ममता-मायावाती भी हैं गिरगिट... बदलेंगी रंग- साक्षी महाराज

बता दें कि अपने लोकसभा क्षेत्र उन्नाव संसदीय कार्यालय साक्षी धाम पहुंचे साक्षी महाराज ने जनता दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत की इस दौरान साक्षी महाराज ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा है। वहीं सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बंगाल में लोकसभा चुनाव लड़ने और अखिलेश यादव को मायावती द्वारा गिरगिट कहने पर साक्षी महाराज ने भी इंडिया गठबंधन को गिरगिटों का समूह कह डाला है। साक्षी महाराज ने कहा "अखिलेश ही क्यों सब गिरगिट की तरह रंग बदल रहे हैं। ममता बनर्जी और मायावती अलग हो गईं अभी तो कितने लोग गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले हैं।

चुनाव नजदीक आते इंडिया गठबंधन तार-तार होगा- साक्षी महाराज

सांसद साक्षी महाराज ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने के बयान पर कहा कि "प्रारंभ मे ही हमने कहा था कि चुनाव नजदीक आने दीजिए इंडिया गठबंधन तार तार हो जाएगा। 22 तारीख को रामलला के अयोध्या आ जाने के बाद से ही इंडिया गठबंधन वाले किंकर्तव्यविमूढ़ हो चुके हैं। सोच नही पा रहे है कि क्या करें। उन्होंने कहा कि "केवल पीएम मोदी के भय की वजह से ये गठबंधन बना है यह चलने वाला नही है।"

मायावती ने अखिलेश को कहा था गिरगिट, अखिलेश ने दिया था जवाब

पिछले दिनों बसपा सुप्रीमों मायावती ने पार्टी दफ्तर पर आयोजित प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में "आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया था। इस मौके पर मायावती ने अपने पुराने सहयोगी सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव पर करारा हमला किया था। उन्‍होंने कहा था कि अखिलेश यादव गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। इनसे बचकर रहना चाहिए। मेरे संन्यास की अफवाह फैलाई जा रही है। मैं अभी संन्यास लेने वाली नहीं हूं। मैं अंतिम समय तक पार्टी के लिए काम करती रहूंगी।

वहीं बसपा प्रमुख मायावती के गिरगिट वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिया जवाब। अखिलेश ने कहा कि "मायावती पर राजनीतिक दबाव है और वह किसी और के दबाव में रंग बदलने वाली बात कर रही हैं। हमने बसपा प्रमुख को सम्मान दिया, सपा अब पीडीए को सम्मान दिलाने की लड़ाई लड़ रही है। हम लगातार इंडिया गठबंधन को मजबूत करने और दूसरे दलों को जोड़ने की कोशिशें करते रहेंगे।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story