×

ब्रजभूषण शरण सिंह बोले- कलयुग में त्रेता सा माहौल, विपक्ष पर पलटवार, '...इन्हें तो आमंत्रित ही नहीं करना चाहिए था'

Bhushan Sharan Singh: बीजेपी सांसद ने कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर पलटवार किया। रामायण की चौपाई के माध्यम से बृजभूषण शरण बोले, 'जाको प्रभु दारुण दुख दीन्हा ताकि मति पहले हरि लीन्हा'।

Shaban Malik
Published on: 12 Jan 2024 2:30 PM GMT
Bhushan Sharan Singh
X

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Social Media)

Unnao News: उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज (BJP MP Sakshi Maharaj) के जन्मदिन के अवसर पर बधाई देने कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह (BJP MP Brij Bhushan Sharan Singh) पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस को सनातन विरोधी पार्टी करार दिया। साथ ही, कई गंभीर आरोप भी लगाए।

मंच से हुंकार भरते हुए बृजभूषण शरण ने कहा, 'हम तो नींव के पत्थर हैं। तमाम ऐसे पत्थर हैं जो नींव में लगे होते हैं। नींव की मजबूती ही इमारत को मजबूती प्रदान करती है। उन्होंने कहा, रामलला प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिला कि नहीं मिला, यह मत पूछो। हम लोगों का सपना साकार हो रहा है। पहले सतयुग, त्रेता, द्वापर और फिर कलयुग। कलयुग तो अभी 5000 साल बीता है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, अभी तो कलयुग में त्रेता जैसा माहौल है।'

....इन्हें तो आमंत्रित ही नहीं करना चाहिए था

बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'त्रेता में भगवान राम आए थे। 22 जनवरी को भगवान का भव्य राम मंदिर तैयार हो रहा है। बाहुबली सांसद बृजभूषण ने मंच से हुंकार भरी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, उस समय तक इन लोगों ने हमारे निमंत्रण को अस्वीकार नहीं किया था। लेकिन, बाराबंकी के एक कार्यक्रम में जहां मीडिया के लोगों ने हमसे पूछा कि, कांग्रेस, सपा के लोग क्या बात कर रहे हैं। मैने कहा था, इन्हें तो आमंत्रित ही नहीं करना चाहिए था। जिन्होंने निहत्थे कारसेवकों पर गोली चलवाई। हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक रोड़े अटकाए। तरह-तरह के बयान दिए। हम लोगों को जेल भेजा। पहले उनकी कुछ भाषा थी और अब कुछ भाषा है।'

'मैं और साक्षी महाराज अयोध्या आंदोलन से जुड़े हैं'

मंच से बृजभूषण शरण ने कहा, 'मैं और साक्षी महाराज अयोध्या आंदोलन से जुड़े थे। जेल में भी साथ रहे। जेल की व्यवस्था को हम ज्यादा समझते थे। मतलब, जेल में भी हमारा ही दबदबा था। जिसका फायदा हम लोगों ने साक्षी महाराज को दिया।'

'जाको प्रभु दारुण दुख दीन्हा ताकि मति...'

बीजेपी सांसद ने कांग्रेस के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर पलटवार किया। रामायण की चौपाई के माध्यम से बृजभूषण शरण बोले, 'जाको प्रभु दारुण दुख दीन्हा ताकि मति पहले हरि लीन्हा'। जो पार्टी राम मंदिर, धारा-370 और सनातन धर्म का विरोध करती रही, एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक का विरोध करती रही। जब-जब देश में अच्छा काम होता है, तब तब ये उसका विरोध करते हैं। अब यह उनका दुर्भाग्य है कि उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह सनातन विरोधी हैं।'

साक्षी महाराज का जन्मदिन मनाया जा रहा

आपको बता दें, आज उन्नाव के एक निजी गेस्ट हाउस में स्थानीय बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का जन्मदिन मनाया जा रहा है। एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। केंद्रीय मंत्रियों से लेकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री समेत कई नेता, सांसद, विधायक साक्षी महाराज को बधाई देने आ रहे हैं। उसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी से बाहुबली नेता व कैसरगंज संसदीय सीट से सांसद बृजभूषण शरण सिंह भीआए थे। बृजभूषण शरण ने कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस को सनातन विरोधी पार्टी करार दिया।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story