×

Unnao: CM योगी ने गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का किया अनावरण, वीर सपूत को किया नमन

Unnao: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उन्नाव के फतेहपुर 84 क्षेत्र के चंद्रिका खेड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया।

Shaban Malik
Published on: 13 March 2024 9:54 AM GMT
unnao news
X

उन्नाव में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का अनावरण किया (न्यूजट्रैक)

Unnao News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उन्नाव के फतेहपुर 84 क्षेत्र के चंद्रिका खेड़ा गांव पहुंचे। जहां उन्होंने शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। इसके बाद नवोदय विद्यालय पहुंचे और उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उन्नाव के प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह, सांसद साक्षी महाराज, सभी विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह समेत मौजूद जनता का आभार व्यक्त किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत माता के सपूत स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी शहीद गुलाब सिंह लोधी के आज इस भव्य स्मारक और मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिन्होंने इसी गांव में जन्म लेकर एक सामान्य किसान परिवार में रहकर देश की आजादी के आंदोलन में अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर अपनी शहादत दी। ऐसे वीर गुलाब सिंह लोधी को नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव को भव्यता के साथ देश में आयोजित किया। हर घर में तिरंगा फहरा करके पीएम मोदी ने शहीद वीर गुलाब सिंह लोधी को सम्मान व्यक्त करने का काम किया है। उसे समय झंडा फहराने के लिए गोली खानी पड़ती थी। इस बार 140 करोड़ का भारत हर घर में तिरंगा लहरा करके आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर हर्ष कर रहा था। यही अंतर है जब देश स्वाधीन रहता है तो अपने स्वाधीनता का आनंद लेता है।

उन्होंने कहा कि भारत का पहले दुनिया में सम्मान नहीं था। लोग हंसते थे। तमाम प्रकार की टिप्पणी करते थे। पिछले 10 वर्ष में भारत ने विकास की एक नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। पिछले 10 वर्ष में भारत दुनिया में नेतृत्वकर्ता के रूप में दिखाई दे रहा है। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्षों तक भारत में कब्जा किया। उस ब्रिटेन को आजादी के अमृत महोत्सव में पछाड़ करके दुनिया के पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत को स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का विकसित उत्तर प्रदेश हो आज हम सब 241 करोड रुपए की कार्य परियोजनाओं को लेकर उन्नाव आए हैं। उन्नाव में सांसद विधायक जब भी कोई कार्य करते हैं तो विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास होता है कभी सड़क कभी बिजली शिक्षा स्वास्थ्य आईटीआई किस को सुरक्षा प्रदान करने का है।

शहीद गुलाब सिंह लोधी के नाम पर ट्रेनिंग सेंटर

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी पुलिस की गोली से गुलाब सिंह लोधी शहीद हुए थे और आज उत्तर प्रदेश पुलिस की ट्रेनिंग का बेहतरीन केंद्र है। उन्होंने कहा कि बदलते उत्तर प्रदेश में अब कोई भी गांव की सड़क की बात नहीं करता है। सीधे टू लेन फोर लेन की बात करता है। हम लोग हर जगह इन सड़क की कनेक्टिविटी को जोड़ना चाहते हैं उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव से हरदोई को जाने वाले मार्ग की बात कही है यह सड़क भी छूटेगी नहीं इस सड़क को भी फोर लेन करने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उन्नाव तब विकसित होगा जब चंद्रिका खेड़ा गांव भी विकास की ओर पहुंचेगी। हर गांव, हर नगर निकाय जब आत्मनिर्भरता की लक्ष्य को प्राप्त करेगी। आज गरीब को हर योजना का लाभ मिल रहा है। हर गरीब को फ्री में राशन की सुविधा, स्वास्थ्य बीमा का लाभ, अपना मकान का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में एक ही आवाज है। 2024 में फिर से एक बार मोदी सरकार। मंच से मुख्यमंत्री ने सांसद साक्षी महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद में चंद्रिका खेड़ा गांव को देखने का अवसर मिला। जिनकी शहादत के कारण जिनकी बलिदान के कारण यह देश आजाद हुआ है। होली के शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सरकार सभी सुविधाओं को बेहतर रूप से दे। उन्हें सत्ता में आने का अधिकार देना चाहिए। देश की जनता ने भी ठान लिया है कि फिर एक बार 2024 में मोदी सरकार आनी ही चाहिए।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story