×

Unnao: एक्सप्रेस के सर्विसलेन किनारे महिला और मासूम बच्ची के मिले शव, मचा हड़कंप

Unnao: हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सरॉय गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के किनारे करीब 26 वर्षीय महिला व पास में ही 5 वर्षीय बच्ची का शव मिलने स हड़कंप मच गया।

Shaban Malik
Published on: 7 May 2024 7:02 AM GMT
unnao news
X

उन्नाव में एक्सप्रेस के सर्विसलेन किनारे महिला और मासूम बच्ची के मिले शव (न्यूजट्रैक)

Unnao News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के किनारे एक महिला और बच्ची के शव मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो घटना की जानकारी हसनगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुँची पुलिस में जांच पड़ताल के बाद महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। फिलहाल अब तक दोनों के शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कयास लगाए जा रहे है कि कही बाहर घटना को अंजाम देने के बाद शवों को यंहा लाकर ठिकाने लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ताला सरॉय गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस लेन के किनारे एक अज्ञात करीब 26 वर्षीय महिला व पास में ही 5 वर्षीय बच्ची का शव मिलने स हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने पहले काफी देर तक महिला और बच्चे की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उसके बाद घटना की जानकारी हसनगंज कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्रा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और देखा तो महिला के गले में दुपट्टा बांध हुआ था और बच्ची का शव भी बगल में ही पड़ा था।

पुलिस ने भी काफी देर तक क्षेत्र में शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन जानकारी नहीं हो सकी सोशल मीडिया का भी सहारा लिया इसके बाद महिला और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा है। ग्रामीण ने कयास लगाए की मां बेटी के शव हो सकते हैं। उधर चर्चा है कि गैर जनपद में घटना को अंजाम देने के बाद शव को यहां फेंक कर ठिकाने लगाया गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला और बच्ची के शव मिले हैं दोनों के शवों के शिनाख्त करने के प्रयास किया जा रहे हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story