TRENDING TAGS :
Unnao News: फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, भाई ने भी आग लगाकर दी थी जान
Unnao News:उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला 28 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह पारिवारिक जनों हुई तो कोहराम मच गया।
उन्नाव में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव (न्यूजट्रैक)
Unnao News: उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला 28 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी सुबह पारिवारिक जनों हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंचे पुलिस में मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है मृतक के भाई ने भी आग लगाकर जान दी थी। बेटों की मौत होने के बाद परिजन बेहाल है।
कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक के राजेपुर गांव पतारी के रहने वाले त्रिलोकी का 28 वर्षीय बेटा सुनील की पत्नी 5 साल पहले उसे छोड़कर चली गई थी। इसके बाद से वह परेशान रहता था। शनिवार की सुबह उसने घर के अंदर का मेन दरवाजा बंद कर फांसी के फंदे से झूल गया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो मोहल्ले और पारिवारिक जनों को शक हुआ। देखा तो फांसी के फंदे से लटक रहा था। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
घटना की जानकारी सदर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने सुनील के शव को फंदे से उतर जांच पड़ताल की। परिजनों की सहमति के बाद शव का पंचायत नामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई है। मृतक का भाई ब्रह्मा ने भी 10 साल पहले घर में आग लगाकर जान दे दी। दस साल में दो बेटों की मौत होने के बाद घर में मौजूद परिजन शव देखकर बेहाल होते रहे।