TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Unnao News: विपक्षी नेता ऊलजलूल बयान देते हैं, भाजपा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करते, दिनेश शर्मा की तीखी बात

Unnao News: दिनेश शर्मा ने कहा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा। 2014 से शुरू हुआ था मिस्ड काल सदस्यता अभियान। उस समय सबसे बड़ी सदस्यता कर 11 करोड़ 57 लाख सदस्य बना विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

Shaban Malik
Published on: 24 Sep 2024 2:17 PM GMT (Updated on: 24 Sep 2024 2:48 PM GMT)
Unnao News
X

Unnao News

Unnao News: भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। दिनेश शर्मा ने कहा 2024 के सदस्यता अभियान में भाजपा अपना पुराना रिकॉर्ड स्वयं तोड़ेगी। उन्होंने कहा विपक्षी नेता विदेशों में जाकर अपने ऊलजलूल बयानों से भारत की छवि को धूमिल कर रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह दिन-रात अथक परिश्रम करता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा सपाई-कांग्रेसी गाजा के अल्पसंख्यकों के लिए ट्वीट करते हैं लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साध लेते हैं। विपक्ष PDA को सिर्फ वोट के लिए याद करता है उनके हक , अधिकार और उत्थान के लिए सिर्फ भाजपा काम करती है।

दिनेश शर्मा ने कहा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी है भाजपा। 2014 से शुरू हुआ था मिस्ड काल सदस्यता अभियान। उस समय सबसे बड़ी सदस्यता कर 11 करोड़ 57 लाख सदस्य बना विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। मैं उस अभियान में भी सदस्यता का राष्ट्रीय संयोजक था, अभी लोग तेजी से सदस्यता अभियान में भाजपा से जुड़ रहे हैं। आज उन्नाव आते समय 5 जगहों पर लोगों ने मेंबर शिप ली। निश्चित ही भाजपा सदस्यता में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ेगी।

पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा भाजपा कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह दिन-रात अथक परिश्रम करता है । कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर अपने ऊलजलूल बयानों से भारत की छवि को धूमिल करते हैं वहीं मोदी जी ने अपने पूरे कार्यकाल में वैश्विक मंच पर भारत की गरिमा को बढ़ाने का काम किया है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा सपाई-कांग्रेसी गाजा के अल्पसंख्यकों के लिए ट्वीट करते हैं लेकिन बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी साध लेते हैं। विपक्षी दलों को दलित और पिछड़ा सिर्फ वोट के समय याद आता है उसके बाद सिर्फ परिवारवाद ही उनकी प्राथमिकता होती है ।

भाजपा सदैव अपने ध्येय वाक्य सबका साथ सबका विकास को चरितार्थ करने के लिए प्रयत्नशील रहती है । विपक्ष PDA को सिर्फ वोट के लिए याद करता है जब पिछड़े और दलित की बात आती है तो तुष्टिकरण करते हैं अभी अयोध्या और कन्नौज में को हुआ उसमें दलित के साथ नहीं खड़े थे कई कई सारी घटनाएं है जिसमे सपा के लोग ही शामिल हैं। विपक्ष इस समय पीड़ित का नार्को टेस्ट करवाने की मांग करता है। विपक्ष इनकाउंटर पर सवाल उठा था योगी जी के राज में कानून सबके लिए बराबर है यहां जाति देखकर कार्य नहीं होता। जमीन के मामले में भी हमारी नियत साफ है हम देश की तरक्की में सबका साथ चाहते हैं। हमारा मत प्रतिशत अभी से अधिक है और आगे भी रहेगा। इसके पूर्व भाजपा पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने मॉनिटरिंग टीम पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की।

बी जे पी ऑफिस में आयोजित पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार , जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह जिले के विधायको में सदर विधायक पंकज गुप्ता बांगरमऊ विधायक श्री कांत कटियार मोहान विधायक ब्रजेश रावत, ,भगवत नगर नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ला रिंकू समीर शुक्ला दीपांकर मिश्र a सहित अन्य कई लोग मौजूदआयोजित बैठक में जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह , विधायक सदर पंकज गुप्ता , विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार , विधायक मोहान बृजेश रावतला महामंत्री प्रवीण सिंह 'नूतन' , जिला उपाध्यक्ष अनुराग अवस्थी , जिला उपाध्यक्ष के.के वर्मा , जिला कोषाध्यक्ष मनीष जायसवाल सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आठ स्थानों पर सदस्यता अभियान तथा अन्य कार्यक्रमों को संबोधित किया

इससे पूर्व राज्यसभा सांसद व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने जनपद उन्नाव के अलग-अलग आठ स्थानों पर आयोजित सदस्यता अभियान तथा अन्य कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदस्य बनाने का नया रिकार्ड बनाने जा रही है। भाजपा के सदस्यता अभियान में जुटे कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने के साथ ही देश को भी मजबूत करना है। डॉक्टर शर्मा ने बताया कि 2014 के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की वह संयोजक थे तब उत्तर प्रदेश में पार्टी के 1 करोड 82 लाख सदस्य थे और इस बार यह आंकडा काफी अधिक होने जा रहा है। पांच दिन पूर्व उत्तर प्रदेश में 1 करोड सदस्य बन चुके हैं। भाजपा देश की तरक्की में सबकी भागीदारी चाहती है।

पत्रकारों से बात करते हुए डा शर्मा ने कहा कि विदेशी ताकते पडोसी देशों में अस्थिरता फैलाने के बाद देश में सक्रिय होने की राह तलाश रही हैं। विरोधी दलों के कुछ नेता भी देश में अस्थिरता का मंसूबा पाल रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तो अमेरिका और ब्रिटेन में जाकर भारत की आलोचना करते हैं और सिख समाज को लेकर ऐसी टिप्पणी करते हैं जिससे उस समाज के लोग उत्तेजित हों। हकीकत यह है कि मोदी योगी की सरकारों ने सिख समाज के मान सम्मान को बढाने में कोई कोर कसर नहीं रखी है। यह भाजपा की सरकार ही है जिसके समय में सिख समाज के लोग पाकिस्तान में स्थित अपने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल तक जा पा रहे हैं। सिख समाज को लेकर विदेशी जमीन पर दुष्प्रचार करने वालों के समय में ही 84 में हुए दंगो में सिख समाज के तमाम लोगों की जान गई थी। हाल यह है कि कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष तो विदेश जाकर भारत विरोधियों के साथ मिलते भी हैं।

सांसद ने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस और प्रदेश में सपा के नेता जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं वह चिन्ताजनक है। ऐसा लगता है कि वे स्वस्थ लोकतंत्र की मर्यादा को भूल चुके हैं। इन लोगों को अटल बिहारी वाजपेयी से सीख लेनी चाहिए जिन्होंने विपक्ष में रहते हुए विदेश में जाकर भारत की उपलब्धियों का बखान किया था। फिलीस्तीन और गाजा की घटनाओं पर रोने वाले विपक्षी नेता बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दुओं पर होने वाले अत्याचारों पर चुप्पी साध लेते हैं। यह उनकी राजनीति का असल चेहरा है। पीडीए की राजनीति करने वाले कुछ घटनाओं पर न केवल मौन है बल्कि उल्टे पीडिता के नारको टेस्ट की बात कर रहे हैं। असल में शोषण ही इनकी मानसिकता है। पीडीए केवल वोट के लिए है जनता के दुख दर्द से इनका कोई वास्ता नहीं है। विपक्ष लोगों को लडाना चाहता है जबकि भाजपा सबको साथ लेकर चलती है।

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था को देश के लिए माडल बना दिया है। प्रदेश में आज बेहतरीन कानून व्यवस्था है। आने वाले 2027 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

प्रदेश में हुए एनकाउन्टर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आज कार्रवाई माफिया के खिलाफ हो रही है और दर्द सपा कांग्रेस को हो रहा है। प्रदेश में तेजी से निवेश आ रहा है क्योंकि सूबे में अपराध कम हुआ है। अपराधियों के खिलाफ कानून के दायरे में कार्रवाई की जा रही है। भाजपा सरकार में जाति के आधार पर नहीं बल्कि कानून के आधार पर कार्रवाई होती है। किसी जाति विशेष को बदनाम करने का प्रयास उचित नहीं है। वक्फ के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मसले पर सकारात्मक रूख दिखाए। इस बिल में मुसलमानों की जमीन लेने का कोई प्राविधान नहीं है। सरकार इस मसले पर भी खुले मन से आगे बढ रही है।

पं0 प्रताप नारायण मिश्र की जयंती समारोह में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डा. दिनेश शर्मा ने उन्नाव में आयोजित पं0 प्रताप नाराायण मिश्र की जयंती समारोह में बोलते हुए कहा हिन्दी भाषा के इस सपूत ने हिन्दी के उन्नयन के लिए अविष्मरणीय कार्य किया। राष्ट्रीय हिन्दी संसदीय प्रथम उपसमिति के संयोजक डा0 शर्मा ने कहा कि विश्व में हिन्दी की अलख जगानेवाले हिन्दी भाषा के इस सपूत को भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की साया माना जाता है । वे भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के समय के सबसे अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार उन्नाव की धरती के यही लाल थे।उनके लेखन का एक एक शब्द न केवल शिक्षाप्रद था बल्कि उनकी प्रतिभा की उसमें झलक मिलती थी।उन्होंने अपने गौरवशाली इतिहास को सभी को जानने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह क्षेत्र तो साहित्यकारों की उर्वरा भूमि रही है। यहीं पर सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जी का जन्म हुआ तो इसी धरती पर गया प्रसाद द्विवेदी का भी यही क्षेत्र रहा है। यहां पर बहुत से साहित्यकारों का जन्म हुआ। यह हृदय नारायण दीक्षित का भी कार्यक्षेत्र माना जाता है। यह धरती यदि हिन्दी के महान सपूतों की उर्वरा भूमि रही है तो क्रांति की चिनगारी का प्रस्फुटन भी यहां हुआ था।यह साहित्य वीरों की धरती है।कहा जाता है कि ’’साहित्य संगीत कला विहीना साक्षात पशु पुच्छ विशाल हीना’’ यानी जो इनसे विमुख है उसकी मानव में गिनती नही की जा सकती है।

सांसद शर्मा ने कहा कि यह भूमि क्रांतकारियों की कर्मभूमि भी मानी जाती है। जब यहां के लोगों को देखते है तो याद आता है कि वे उस धरती से आए हैं जहां से चन्द्रशेखर आजाद ने क्रांति की चिनगारी प्रज्वलित की थी।ये उस भूमि से आए हैं जहां प्रताप नारायण मिश्र पैदा हुए थे।उस समय अंग्रेजो का शासन था। भारत की सनातन संस्कृति के अनूठी परंपरा थी वह एक मजबूत परंपरा थी उस समय जातिगत परंपरा की जगह वर्ण व्यवस्था थी जिसमे कहा गया है कि जो पढ़ेगा वह पढ़ाएगा।जो देशाटन करेगा वह शिक्षित करेगा। जो व्यापार करता था तथा वस्तुओं का आदान प्रदान करता था वह वैश्य कहलाता था। जो देश के लिए बलिदान करेगा, समाज की रक्षा करेगा उसे क्षत्रिय कहेंगे। महाराणा प्रताप ने जंगल में रहकर घासफूस की रोटियां खाई थी पर वह उन्होंने किसी की दासता स्वीकार नही की। पृथ्वीराज चौहान का नाम आज बडी श्रद्धा से उनकी जातिगत व्यवस्था की जगह उनकी कर्मगत व्यवस्था के कारण लिया जाता है। आज कुछ लोग अगड़े पिछड़े की बात करते हैं जब कि वर्ण व्यवस्था में यह सब नही चलता है। किसी भी व्यक्ति का सम्मान उसकी जाति के कारण न करने की जगह उसके गुणों के आधार पर किया जाता है। भारत सरकार की हिन्दी भाषा की संसदीय उपसमिति के राष्ट्रीय संयोजक डा0 शर्मा ने कहा कि लोग कहते हैं मनुवादी व्यवस्था का पहले होना बताते हैं। जब किया सत्य नहीं है सनातन परंपरा में समन्वय का भाव है इसी प्रकार विवाह/ मांगलिक कार्यक्रमों में पडित, ब्राह्मण, नाई,माली ,वैश्य, मुस्लिम मनिहारी, बढ़ई,कहार , क्षत्रिय आदि की व्यवस्था का भी जिक्र किया जाता है सब कुछ लाकर चलने की संस्कृत का नाम ही हिंदू धर्म है इसी को प्रतापनारायण मिश्र ने अपने लेखों में लिखा है। उन्होनें कहा कि भारत की सनातन परंपरा का जो भाव है उसमें सबकों लेकर चलने का भाव है। उन्होंने विरोधी दलों के द्वारा फैलाई जा रही जातिगत व्यवस्था को अनुचित बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री तो कहते हैं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। इस सब में सभी लोग शामिल हैं।उन्होंने देश के विकास की यात्रा युवा, महिला, किसान और गरीब के लिए शुरू की । उन्होंने कहा कि उन्होंने युवाओं के लिए स्टार्टअप जैसी योजना शुरू की तो महिलाओं के लिए शौचालय, चूल्हा देने आदि की व्यवस्था की । किसान की आय दुगुनी करने के लिए प्रयास किया तो गरीबी को दूर करने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं चलाईं। दीनदयाल उपाध्याय ने सभी को आगे बढ़ाने की जो व्यवस्था की उसी के अनुरूप मोदी की जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष, अवधेश कटियार, विधायक पंकज गुप्ता, विधायक बृजेश रावत, ब्लॉक प्रमुख रवि प्रकाश, वरिष्ठ कर्मचारी नेता शशि कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय, जनपद उन्नाव में सदस्यता अभियान–2024 अंतर्गत सदस्यता टोली एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर समीक्षा की।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story