×

Unnao News: गंगा में नहाने गए पांच बच्चे डूबे, चार की मौत

Unnao News: गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गंगा नदी में नहाने गये पांच बच्चे डूब गये। जिसमें से चार बच्चों की मौत हो गयी है।

Shaban Malik
Published on: 13 April 2024 12:00 PM GMT
unnao news
X

उन्नाव में गंगा नदी में डूबने से चार बच्चों की मौत (न्यूजट्रैक)

Unnao News: जिले के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के जाजमऊ चौकी के अंतर्गत चंदन घाट के नीचे गंगा नहाने गए पांच बच्चे गहरे पानी में चले गए। जिसमें चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। वहीं एक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार बच्चों की मौत के बाद परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों से वार्ता कर रही है। परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद बहराइच के पुरवा थाना क्षेत्र के कैसरगंज के रहने वाले हाल पता नई बिल्डिंग 16 बीघा थाना गंगा घाट उन्नाव में निवास कर रहे जैनब बानो (5), नाजिया (10), राज बाबू (07) पुत्रगण सलमान, नाजिर (10) पुत्र रियाज, रियाज (8) शनिवार को एक साथ जाजमऊ के चंदन घाट के नीचे नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। जिससे राज बाबू, नाजिया बानो, नजीर और रियाज डूब गए। जैनब बानो के द्वारा घर जाकर घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद परिजन पहुंचे और चारों को जाजमऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां डॉक्टरों ने कानपुर के काशीराम अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होने पर मोहल्ले में कोहराम मच गया। दोपहर के बाद घटना की जानकारी गंगा घाट कोतवाली पुलिस को हुई पुलिस ने मृतक के सवालों का पोस्टमार्टम करने की बात कही तो परिजनों ने इनकार कर दिया। फिलहाल पुलिस परिजनों से वार्ता कर रही है।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story