×

Unnao News: पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर उन्नाव से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ! साक्षी महाराज से दो-दो हाथ करने के मूड में

Lok Sabha Elections 2024 : उन्नाव लोकसभा सीट से बीजेपी के फायरब्रांड सांसद साक्षी महाराज जीतते रहे हैं। पूर्व आईपीएस ने उनके खिलाफ मैदान में उतरने की बात कही।

Shaban Malik
Published on: 31 Oct 2023 11:17 AM GMT (Updated on: 31 Oct 2023 11:32 AM GMT)
Unnao News
X

Former IPS Officer Amitabh Thakur (Social Media)

Unnao News: पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने 2024 लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। अमिताभ ठाकुर ने उन्नाव लोकसभा सीट (Unnao Lok Sabha seat) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद साक्षी महाराज (MP Sakshi Maharaj) के खिलाफ चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। बता दें, उन्नाव की लोकसभा सीट संख्या- 33 से बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज जीतते रहे हैं। पूर्व आईपीएस ने उनके खिलाफ मैदान में उतरने की बात कही है। उत्तर प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को समयपूर्व सेवानिवृत्त कर दिया गया था।

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर (Former IPS Amitabh Thakur) ने कहा है कि, 'निश्चित रूप से यहां के जो तथ्य मुझे दिख रहे हैं। सत्ताधारी पार्टी के मौजूदा सांसद और स्थानीय विधायक के खिलाफ हम लोगों के पास जो भी तथ्य हैं जो विचलित करने वाले हैं। यह कहीं ना कहीं पूरे जिले प्रभावित करने वाला है। यहां स्थितियों को विकराल कर देने का जो तथ्य सामने आए हैं इसको देखते हुए हम और हमारी पार्टी अपना दायित्व समझती है।

उन्नाव में करप्शन-अवैध खनन सहित कई मुद्दे

यहां परिवर्तन के लिए और उसकी बेहतरी के लिए तथा उनकी (बीजेपी नेताओं) सत्यता लोगों के सामने लाने के लिए मैं उन्नाव से चुनाव लड़ूं या नहीं इस पर विचार चल रहा है। हमारी पार्टी वाले चाह रहे हैं और मैं भी इस पर गहनता पूर्वक विचार कर रहा हूं। उन्होंने कहा, उन्नाव में सबसे प्रमुख मुद्दा भ्रष्टाचार है। उसके भी दो आयाम हैं। एक आयाम है, सरकारी धन का दोनों हाथों से गबन। दूसरा मुद्दा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग। वह भी विशेष कर दो-तीन तरह से हो रहा है। एक अवैध खनन का भी मुद्दा है।

'गंगा किनारे की भूमि पर हो रहा कब्जा'

उन्होंने कहा, गंगा किनारे की भूमि का कब्जा हो रहा है। यहां बड़े-बड़े जो भी पदाधिकारी हैं भारतीय जनता पार्टी के उन पर निरंतर यह आरोप लग रहे हैं। वह सरकार के बल पर भूमि अधिग्रहण कर रहे हैं। भूमि कब्जा कर रहे हैं। भूमि के कब्जे और अवैध खनन के जो आरोप हैं, वो सत्ता के बल पर दूसरी और जो विकास का पैसा आ रहा है उसके डकारने के आरोप है। इन दो बिंदुओं पर हमारी पार्टी मुख्य रूप से चुनाव लड़ेगी।'

उन्नाव भाजपामय, सभी सीटों पर BJP का कब्ज़ा

अमिताभ ठाकुर ने कहा, वैसे तो उन्नाव जिला इस वक्त भाजपामय है। यहां लोकसभा सीट से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज हैं ,उन्नाव में छह विधानसभा हैं। इन सभी 6 विधानसभा में भाजपा के ही विधायक हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष भी भाजपा की हैं। अगर, बात उन्नाव नगर पालिका की करें तो यहां पर बीजेपी के नगर पालिका अध्यक्ष भी हैं। 2017 के चुनाव में भी उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी ने पांच सीटों पर विजय हासिल की थी बची एक पुरवा से बसपा से जीत हासिल की अनिल सिंह भी भाजपा में शामिल हो गए थे। बीजेपी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज उन्नाव से दोबारा सांसद है 2024 के चुनाव में भी चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं या भी कह रहे हैं कि चुनाव साक्षी महाराज ही जीतेंगे चाहे हमारे सामने राहुल गांधी या प्रियंका गांधी आ जाए उनको भी हरा देंगे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story