Unnao News: गंगा का बढ़ा जलस्तर, ग्रामीणों को लेना पड़ रहा नाव का सहारा, गांव वालों पर मंडराया संकट

Unnao News: उन्नाव जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से घिरे लोगों का आरोप है की उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है, ना ही प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था की गई है।

Shaban Malik
Published on: 14 July 2024 7:19 AM GMT
X
नाव के सहारे गांव पहुंच रहे लोग (Video: Newstrack)

Unnao News: उन्नाव में भी बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उन्नाव जनपद में इस समय गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 52 सेंटीमीटर दूर है। आपको बता दें की उन्नाव के गंगाघाट में चेतावनी बिंदु 112 मीटर है। गंगा अभी चेतावनी बिंदु से दूर है, लेकिन सदर तहसील, बांगरमऊ तहसील, बीघापुर, सफीपुर तहसील के गंगा किनारे बसे कई गांवों की तरफ गंगा का पानी गंगा किनारे बसे मोहल्लों की तरफ बढ़ने लगा है। वहीं गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चम्पापुरवा में बाढ़ का पानी घुस गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ता देख जिला प्रशासन लगातार मॉनिटरिंग की है।

डीएम ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने का दिया निर्देश

उन्नाव जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से घिरे लोगों का आरोप है की उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है, ना ही प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था की गई है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बाढ़ की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, लोगों को राशन का सामान लाने के लिए या तो पानी से गुजरने को मजबूर हैं या फिर पैसा खर्च करके नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्नाव में गंगा का जल स्तर बढ़ते ही कटान शुरू हो गई है। जिससे ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। गंगा की कटान से कुछ दूरी पर रह रहे 1000 से ज्यादा ग्रामीणों को इसका डर सताने लगा है।

जिले में जिम्मेदार अधिकारियों की तरफ से कटान रोकने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने गंगा कटान को लेकर भाजपा से उन्नाव सांसद साक्षी महाराज को पत्र दिया है। गंगा कटान से प्रभावित बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के बिखारी पुरवा, धन्ना पुरवा, हरिगंज, कटरी गदनपुर आहार, गांवों के लोगों की रात की नीद दिन चैन उड़ा हुआ है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story