Unnao News: चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा गंगा का जलस्तर, घरों में घुसा पानी, बिजली काटी गई

Unnao News: डीएम गौरांग राठी ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से घिरे लोगों का आरोप है की उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है, ना ही प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था की गई है।

Shaban Malik
Published on: 15 July 2024 8:57 AM GMT
Unnao News
X

गांवों में घुसा गंगा का पानी (Pic: Newstrack)

Unnao News: उन्नाव जनपद में लगातार बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। उन्नाव में इस समय गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से लगभग 10 सेंटीमीटर दूर है। यंहा पानी से घिरे मोहल्ले बाढ़ से डूबे नजर आ रहे हैं। वहीं जलस्तर बढ़ने से लोगों के चेहरे पर सिकन है। बाढ़ से घिरे लोगों से बातचीत की गई तो इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया की बाढ़ की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, बाढ़ के कारण लाइट काट दी गई है। उमस और गर्मी से बहुत दिक्कत हो रही है। वहीं कुछ परिवार अपने घर की छत पर दिन और रातें काट रहे हैं।

लोगों का कहना है की बाढ़ की वजह से नौकरी करने नहीं जा पा रहे हैं, राशन की समस्या हो रही है। अगर बात करें सदर तहसील के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चंपा पुरवा, गोताखोर मोहल्ला, शाही नगर जो निचले इलाके हैं बाढ़ का पानी घुस गया है। गंगा का जलस्तर अब चेतावनी बिंदु से महज कुछ दूरी पर है। ऐसे में लगातार पीछे से पानी छोड़े जाने से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। वहीं, बाढ़ से लोगों के खेत डूब चुके हैं तो घरों के आसपास पानी ही पानी भरा हुआ है। बता दें की उन्नाव के गंगाघाट में चेतावनी बिंदु 112 मीटर है। गंगा अभी चेतावनी बिंदु से महज कुछ दूर है, लेकिन सदर तहसील, बांगरमऊ, बीघापुर, सफीपुर तहसील के गंगा किनारे बसे कई गांवों की तरफ गंगा का पानी बढ़ने लगा है। वहीं, गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के चम्पापुरवा में बाढ़ का पानी घुस गया है।

डीएम गौरांग राठी ने बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ से घिरे लोगों का आरोप है की उन्हें किसी तरह की मदद नहीं मिल रही है, ना ही प्रशासन की तरफ से नाव की व्यवस्था की गई है। स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे बाढ़ की वजह से स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। वहीं लोगों को राशन का सामान लाने के लिए या तो पानी से गुजरने को मजबूर हैं या फिर पैसा खर्च करके नाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story