×

Unnao News: नए जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी अपने अनुभव से एक नया अध्याय लिखने का कार्य करेंगे: सांसद साक्षी महाराज

Unnao News: नए जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी अपने अनुभव से एक नया अध्याय लिखने का कार्य करेंगे यह बात सांसद डॉ सचिदानंद हरि साक्षी महाराज ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में आयोजित जिला परिचयात्मक बैठक में कही।

Shaban Malik
Published on: 22 March 2025 4:15 PM IST
Unnao News: नए जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी अपने अनुभव से एक नया अध्याय लिखने का कार्य करेंगे: सांसद साक्षी महाराज
X

Sakshi Maharaj  (photo: social media )

Unnao News: पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में भव्य और दिव्य महाकुंभ संपन्न हुआ। 65 करोड़ से अधिक लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। पूरे विश्व को महाकुंभ से संदेश देने का कार्य किया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत अब विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। नए जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी अपने अनुभव से एक नया अध्याय लिखने का कार्य करेंगे यह बात सांसद डॉ सचिदानंद हरि साक्षी महाराज ने भाजपा कार्यालय उन्नाव में आयोजित जिला परिचयात्मक बैठक में कही। उन्होंने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी को नए कार्यकाल हेतु बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

हम सभी आयामों को दृढ़ इच्छा शक्ति से करेंगे लेकिन मैं मेरी प्राथमिकता भाजपा के एक–एक कार्यकर्ता को सम्मान दिलाने की होगी। वह गर्व के सीना उठाकर चले साथ ही कहीं भी खड़े होकर कह सके मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने जिलाध्यक्ष बनने के बाद अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए अपने पहले भाषण में कहा मेरा पहला कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता के चेहरे पर लालिमा लाना है और छः माह के अंदर हम ऐसा करके दिखाएंगे। सरकारी योजनाओं के माध्यम कार्यकर्ताओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के रोजगार से जोड़ने का कार्य करेंगे।

कार्यालय से सी ग्रेड के बूथों की सूची निकलवाई

उन्होंने आगे कहा मैंने कार्यालय से सी ग्रेड के बूथों की सूची निकलवाई है। हम उन ग्रामीण क्षेत्र के सी ग्रेड के बूथों में विधायकों के साथ चौपाल लगाकर उन लोगों से पूछेंगे कौन सी योजना पीएम मोदी और सीएम योगी की आपको नहीं मिली है और उनको योजनाओं से जोड़ भारतीय जनता पार्टी परिवार से जोड़ने का कार्य करूंगा। जो भी कार्यकर्ता किन्हीं कारणों से नाराज है उन कार्यकर्ताओं को मनाकर पार्टी गतिविधियों में लगाने का कार्य करूंगा। पुराने कार्यकर्ता हमारे लिए धरोहर हैं। नए कार्यकर्ताओं को उनके अनुभव का प्रयोग करने के लिए उनको साथ लेकर कार्य करें।

इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शकुन सिंह, विधायक पंकज गुप्ता, श्रीकांत कटियार, बंबालाल दिवाकर, बृजेश रावत, आशुतोष शुक्ला ,पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, राधे श्याम रावत, गंगा प्रसाद वर्मा, राज किशोर रावत, अवधेश कटियार, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भगवती प्रसाद रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह पूर्व जि.स.बै.अ. हरिसहाय मिश्र मदन आदि ने नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष को नए कार्यकाल हेतु बधाई और शुभकामनाएं भी प्रेषित कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। जिला पदाधिकारियों सहित जिले के कोने-कोने से आए भाजपा कार्यकर्ताओं और जन प्रतिनिधियों ने जिलाध्यक्ष का पुष्पगुच्छ दे माला और अंगवस्त्र पहना स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा ने किया।

इसके भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने सांसद साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता श्रीकांत कटियार व भाजपा जिला पदाधिकारियों सहित हवन पूजन किया। बैठक से पूर्व सभी मंचासीन अतिथियों और पदाधिकारियों व सामने उपस्थित कार्यकर्ताओं सहित सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ कर महापुरुषों के डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक प्रारंभ हुई।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story