Unnao News: अवैध संबंधों में बाधक बना पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या

Unnao News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने प्रेमी वह उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shaban Malik
Published on: 2 Jun 2024 2:52 PM GMT (Updated on: 2 Jun 2024 3:44 PM GMT)
Unnao News
X

गिरफ्तार हत्यारोपी। (Pic: Newstrack)

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से एक मामला रिश्ते को कलंकित करने का सामने आया था। जिसका आज उन्नाव पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति की पत्नी नहीं हत्या करा दी थी। युवक की निर्मल हत्या का 24 घंटे के अंदर उन्नाव पुलिस ने खुलासा कर दिया। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने प्रेमी वह उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को रात में घर की छत पर सो रहे युवक की फरसा से गला काट कर मौत के घाट उतारा गया था।

पुलिस ने भेजा जेल

बता दें कि मौरावां पुलिस ने रविवार सुबह पेंटर हत्याकांड में पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किए जाने का दावा किया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर धारदार फरसा से पति की गर्दन रेत कर हत्या किए जाने की बात कबूल की है। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी पर हत्या का केस दर्ज कर कोर्ट के समक्ष पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दोनों हत्यारोपितों को जेल भेज दिया है।

पत्नी ने कबूला जुर्म

मौरावां इंस्पेक्टर चंद्रकांत सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मौरावां थाना क्षेत्र के दृगपालगंज गांव के रहने वाले पेंटर बेचालाल कश्यप की शुक्रवार रात गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। मृतक बेचालाल के पिता बिंदा प्रसाद ने पुलिस में तहरीर देकर अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज कराया गया था। हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस ने मृतक बेचालाल की पत्नी रेखा पर आशंका होने पर घर से हिरासत में लेकर थाना लाकर पूछताछ की गई। पुलिसिया पूछताछ में पत्नी रेखा ने वारदात को कबूल कर लिया।

प्रेम प्रसंग में की हत्या

उसके बाद पुलिस ने रेखा के प्रेमी रायबरेली थाना बछरावां के सुदौली गांव के रहने वाले संजय कुमार कोरी को भवरेश्वर मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपितों ने बताया कि तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। संजय मिलने के लिए अक्सर रेखा के घर आता जाता था। दोनों एक दूसरे से शादी करने की योजना बनाई थी। मगर रेखा का पति बेचालाल विरोध करता था। जिससे पत्नी रेखा ने प्रेमी संजय के साथ मिलकर शुक्रवार रात धारदार फरसा से पति बेचालाल की गर्दन रेत कर हत्या कर दी थी। हत्यारोपितों की निशानदेही पर पुलिस ने फरसा बरामद किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर हत्यारोपी पत्नी रेखा व उसके प्रेमी संजय को जेल भेज दिया है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story