Unnao News: कल निकलेगा जुलूस-ए-गौशिया, एसपी ने किया रूट का निरिक्षण

Unnao News: अधीक्षक दीपक भूकर ने जुलूस-ए-गौशिया के रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर प्रमोद कुमार मिश्रा भी मौजूद थे।

Shaban Malik
Published on: 14 Oct 2024 4:15 PM GMT
Unnao News ( Pic- Newstrack)
X

Unnao News ( Pic- Newstrack)

Unnao News: उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जुलूस-ए-गौशिया के रूट का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर प्रमोद कुमार मिश्रा भी मौजूद थे। उन्होंने बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, जामा मस्जिद, भूरी देवी, भरत मिलाप, कंजी, सिद्धनाथ मंदिर और तालिबसरांय सहित विभिन्न स्थानों पर भ्रमण किया और पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए ताकि जुलूस शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो। यह कदम आगामी त्योहारों और शोभायात्राओं को दृष्टिगत रखते हुए उठाया गया है।

जुलूस में जगह-जगह लंगर का भी इंतजाम

उन्नाव में शहर के एबी नगर स्थित जामा मस्जिद से जुलूस-ए-गौशिया का शुभारंभ होता है। शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही नायब शहर काजी नईम अहमद मिस्बाही की सहित तमाम धर्मगुरु इस जुलूस में शामिल होते हैं। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग इस जुलूस में अपने हाथों में झंडा लेकर शामिल होते हैं साथ ही साथ डीजे ट्रॉली में गैस का दामन नहीं छोड़ेंगे नारो के साथ जुलूस में आगे बढ़ते हैं। जुलूस में जगह-जगह लंगर का भी इंतजाम किया जाता है।

उन्नाव पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने आगामी त्यौहार, शोभा यात्रा और जुलूस-ए-गौशिया के रूट का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जुलूस के रूट का निरीक्षण किया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस बल की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। शांतिपूर्ण और सकुशल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा शांति और सुरक्षा बनाए रखना। आयोजन को सकुशल संपन्न करना। एसपी मे पैदल मार्च कर पुलिस और प्रशासन की तैयारी का जायजा लेना।

सुरक्षा और शांति के लिए पुलिस ने दिए सख्त निर्देश

उन्नाव पुलिस की यह पहल आगामी त्यौहारों और आयोजनों के लिए सुरक्षा और शांति के लिए महत्वपूर्ण है। जुलूस-ए-गौशिया हर साल 11वीं रबीउल अव्वल की 11 तारीख को निकलता है, जो गौस-ए-आज़म अब्दुल क़ादिर जीलानी की याद में मनाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण आयोजन है जो बरेलवी मुसलमानों के लिए बहुत महत्व रखता है। इस दिन के मुख्य आयोजन होते है 11वीं की 11 तारीख को जुलूस-ए-गौशिया निकलता है। गौस-ए-आज़म की याद में यह समारोह मनाया जाता है। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है जब लोग एकत्र होकर अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मनाते हैं।

Shalini Rai

Shalini Rai

Next Story