×

Lok Sabha Election 2024: भाजपा में बूथ स्तर का कार्यकता भी हासिल कर सकता है सर्वोच्च पद - ब्रजेश पाठक

Unnao News: उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है अन्य विपक्षी दलों में जहाँ एक ही परिवार के लोगों का उनकी पार्टियों में दखल और वर्चस्व रहता है वहीं...

Shaban Malik
Published on: 22 April 2024 2:25 PM GMT
Unnao News
X

Unnao News (Pic:Newstrack)

Unnao News: भारतीय जनता पार्टी ने भगवन्त नगर विधानसभा स्थित परिमल वाटिका में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है अन्य विपक्षी दलों में जहाँ एक ही परिवार के लोगों का उनकी पार्टियों में दखल और वर्चस्व रहता है वहीं भाजपा के बूथ स्तर का कार्यकता भी सर्वोच्च पदों तक पहुँच कर देश व समाज के उत्थान में अपना योगदान दे सकता हैं। हमारा बूथ अध्यक्ष ही है जो हर मौसम में अथक परिश्रम करके जन-जन की समस्याओं के निस्तारण हेतु सतत प्रयत्नशील रहता है। मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में अपनी जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से भारत के हर नागरिक को विकास की मुख्य धारा में लाने का कार्य किया है।

अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहता है भाजपा कार्यकर्ता - साक्षी महाराज

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सचिदानन्द हरि साक्षी महाराज ने अपने अभिभाषण में बताया की भाजपा का हर एक कार्यकर्ता देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्नाव की पावन धरा में वीरों और साहित्यकारों ने जन्म लिया है। यहाँ का हर एक नागरिक राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को जानता और निभाता है। मोदी जी जिस प्रकार दिन रात एक कर देश को आगे ले जाने के लिए प्रयत्नशील हैं जनता को मोदी की गारंटी पर पूर्ण विश्वास है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा अभूतपूर्व विजय दर्ज कर देश में पुनः एक सशक्त राष्ट्रवादी सरकार बनाने जा रही है।

कार्यक्रम में ये लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार, जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, भगवन्तनगर विधायक आशुतोष शुक्ला, लोकसभा चुनाव प्रभारी सौरभ मिश्रा, जीतेन्द्र सिंह, लोकसभा चुनाव संयोजक भगवती प्रसाद रावत, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह, जिला महामंत्री आशीष बाजपेई, प्रवीण सिंह नूतन, विधानसभा प्रभारी राकेश कृष्ण साहू विधानसभा संयोजक समीर शुक्ला मण्डल अध्यक्ष अजय बाजपेई, मण्डल अध्यक्ष विद्या भाष्कर, मण्डल अध्यक्ष अतुल पटेल, मण्डल अध्यक्ष विनय सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष आशीष शुक्ला, नगर पालिका प्रतिनिधि संदीप पाण्डेय, नगर पालिका प्रतिनिधि प्रवीण मिश्रा 'भानू' सहित सभी बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story