×

Unnao News: घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Unnao News: आवास विकास कालोनी में रहने वाले मनीष मिश्र की तीस वर्षीया पत्नी आरती मिश्रा का शव कमरे में फंदे से लटकता देखा परिजनों के होश उड़ गए।

Shaban Malik
Published on: 4 Nov 2023 8:37 AM GMT (Updated on: 4 Nov 2023 8:38 AM GMT)
Unnao News
X

मौके पर मौजूद पुलिस (Newstrack)

Unnao News: उन्नाव शहर के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली विवाहिता का संदिग्ध हालत में शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी के मुताबिक महिला छत पर चाय बनाने के लिए गई हुई थी, लेकिन जब काफी देर बाद नहीं लौटी तो परिजन छत पर गए। उन्होने देखा कि महिला का शव फांसी के फंदे पर लटक लटक रहा है। शव लटकता देख परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची दही थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


उन्नाव जनपद के दही थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी में रहने वाले मनीष मिश्र की तीस वर्षीया पत्नी आरती मिश्रा का शव कमरे में फंदे से लटकता देखा परिजनों के होश उड़ गए। आरती चाय बनाने के लिए घर की दूसरी मंजिल पर गयी थी। चाय बना कर काफी देर हो जाने बाद वापस न आने पर जब पारिवारिक लोग उपर गए तो दंग रह गये। परिजनों को विवाहिता का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला है। परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे पर महिला पहले ही दम तोड़ चुकी थी। परिजनों ने फिर भी डॉक्टर को दिखाने के लिए बोला पर डाक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है, वंही मौत को लेकर परिजनों ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। महिला का मायका सीतापुर में हैं। पुलिस महिला परिजनों को सूचना दे दी है। वहीं, बताया जा राह है कि परिवार मे ंआए दिन कलह होती रहती थी। दही थाना प्रभारी अनुराग सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story