Unnao News: जहां इलेक्शन होंगे वहां BJP जीतेगी, उप चुनाव भी जीतेंगे, वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार का बयान

Unnao News: मंत्री डॉ. अरुण कुमार उन्नाव के हसनगंज रेंज के मकूर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनसेवा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

Shaban Malik
Published on: 9 Oct 2024 1:14 PM GMT
Unnao News: जहां इलेक्शन होंगे वहां BJP जीतेगी, उप चुनाव भी जीतेंगे, वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार का बयान
X

Unnao News (Pic-Newstrack)

Unnao News: उत्तर प्रदेश सरकार में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार आज उन्नाव एक कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर्यावरण मंत्री ने हसनगंज रेंज के मकूर में पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से पौधरोपण की अपील की। इस दौरान बीते दिनों किए गए पौधरोपण का भी राज्यमंत्री ने जायजा लिया। वहीं विभागीय अधिकारियों से समीक्षा बैठक कर जनपद में वन क्षेत्र के बारे में जानकारी हासिल की। इसके अलावा वन क्षेत्र बढ़ाने के जोर दिया है। राज्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बड़ा दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनी और होने वाले बाई इलेक्शन में भी हम जीतेंगे। जहां-जहां इलेक्शन होंगे वहां-वहां भाजपा जीत दर्ज करेगी। मोदी जी के नेतृत्व में हमने काम किया है। जनता की सेवा की है, जनता हमारे साथ है।

मंत्री डॉ. अरुण कुमार उन्नाव के हसनगंज रेंज के मकूर गांव में पौधरोपण कार्यक्रम के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जनसेवा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हमने जनता के बीच जाकर काम किया है और जनता का विश्वास हम पर बना हुआ है। पौधरोपण के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों से बातचीत की और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह न केवल पर्यावरण के लिए आवश्यक है, बल्कि यह जलवायु परिवर्तन को रोकने में भी मदद करता हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story