Unnao News : दिल दहला देगा ये मामला, मासूम बेटे की हत्या कर मां ने किया सुसाइड

Unnao News : प्रदेश के उन्नाव की अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मलाव गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने 5 साल के बेटे को फंदे पर लटकाकर मार डाला।

Shaban Malik
Published on: 25 July 2024 10:57 AM GMT
Unnao News : दिल दहला देगा ये मामला, मासूम बेटे की हत्या कर मां ने किया सुसाइड
X

Unnao News : प्रदेश के उन्नाव की अजगैन कोतवाली क्षेत्र के मलाव गांव में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपने 5 साल के बेटे को फंदे पर लटकाकर मार डाला। उसके बाद खुद भी फंदे पर लटककर जान दे दी। पति ने कमरा खोला तो बेटे और पत्नी के शव देख शोर मचाया और बेहोश होकर गिर गया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतका के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या किए जाने का आरोप लगा हंगामा किया।

जानकारी के मुताबिक, मलाव गांव निवासी देशराज मुंबई में रहकर मजदूरी करता है। पिछले कई महीनों से वह घर पर रहकर ही मजदूरी कर रहा था। गुरुवार सुबह देशराज की पत्नी शांति (30) ने अपने 5 वर्षीय बेटे देवराज के साथ छत के छल्ले में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि शांति ने पहले अपने बेटे को साड़ी के फंदे से छल्ले में लटकाया फिर खुद भी दूसरे फंदे में लटक गई।

पति-पत्नी में होता था विवाद

पति देशराज ने शव देखा तो वह चीख पड़ा। उसके बाद खुद बेहोश हो गया। मोहल्ले के लोगों के अनुसार, शांति का अक्सर सास गुड्डी की सेवा न करने पर विवाद होता था। देशराज तीन भाई हैं, जो अलग रहते हैं। देशराज अपनी पत्नी, बच्चे व मां के साथ अलग रहता था। सास की सेवा न करने को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। कोतवाली निरीक्षक ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story