×

Unnao News: माँ ने दूधमुंहे बेटे की हत्या कर खुद भी दी जान, जाँच मे जुटी पुलिस

Unnao News: एक महिला ने अपने मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। सोमवार शाम को दुर्गेश कुमारी ने पहले अपने 5 माह के बेटे माधव का गला घोंट दिया।

Shaban Malik
Published on: 10 March 2025 8:43 PM IST
Unnao News: माँ ने दूधमुंहे बेटे की हत्या कर खुद भी दी जान, जाँच मे जुटी पुलिस
X

उन्नाव मे माँ ने दूधमुंहे बेटे की हत्या क़र बाद मे खुद भी दी जान   (photo: social media )

Unnao News: उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यंहा माँ ने दूधमुंही बेटे की हत्या क़र खुद की भी जान ले ली हैं। 6 माह के बेटे का दुप्पटे से गला कसकर खुद को फांसी लगाई। पारिवारिक कलह से ऊब कर महिला के द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आ रहा है। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ घर के पास इखट्टा हो गयी। इस खौफनाक घटना से परिजन सकते मे आ गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया हैं। सूचना पर बड़ी संख्या मे पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं।

बता दें कि यह घटना सदर कोतवाली के बाबुखेड़ा गाँव की हैं। उन्नाव के बाबूखेड़ा गांव में एक महिला ने अपने मासूम बेटे की हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। सोमवार शाम को दुर्गेश कुमारी ने पहले अपने 5 माह के बेटे माधव का गला घोंट दिया। इसके बाद दुपट्टे से पंखे के कुंडे में फंदा लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो मां-बेटे के शव मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्गेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह अपने देवर की शादी से नाराज थी। दरअसल, देवर की शादी उसकी मामा की बेटी से तय हुई थी। इसी बात को लेकर परिवार में तनाव चल रहा था। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है।

जांच में पारिवारिक विवाद आया सामने

हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। दुर्गेश कुमारी का विवाह वर्ष 2018 में सर्वेश यादव से हुआ था। शादी के बाद दोनों का जीवन सामान्य था। लेकिन बीते कुछ महीनों से पारिवारिक विवाद बढ़ता जा रहा था। इस विवाद का अंत इस हृदयविदारक घटना के रूप में हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना कोतवाली सदर प्रभारी प्रमोद मिश्रा ने बताया कि "प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद सामने आया है। लेकिन अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story