TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Unnao News: इंडिया गठबंधन को लेकर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले-जिस दिन चुनाव का ऐलान होगा..

Unnao News:अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव से सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन पर निशाना साधा है।

Shaban Malik
Published on: 20 Feb 2024 8:50 AM GMT
unnao news
X

उन्नाव में इंडिया गठबंधन को लेकर सांसद साक्षी महाराज ने साधा निषाना(न्यूजट्रैक)

Unnao News: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता सांसद साक्षी महाराज ने उन्नाव से सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन पर निशाना साधा है। इसके साथ ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भी बयान दिया है। केजरीवाल को ईडी के द्वारा भेजे गए समन पर कहा कि कानून स्वतंत्र है उसे काम करने का अधिकार है। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मौर्य के शामिल न होने पर भी बड़ा बयान दिया है।

उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने अन्नू टंडन पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भी जिस पार्टी में अन्नू टंडन थी। वह परिवारवादी पार्टी थी वहां गांधीवादी को छोड़कर के किसी कोई अहमियत है ही नहीं। आज भी जिस पार्टी में गई हैं वह एक लिमिटेड कंपनी है परिवार की। लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। इस विचारधारा की लड़ाई में भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है कुछ पार्टिया परिवारवादी जातिवादी पार्टियां हैं। विचारों की लड़ाई होगी और विचारों की लड़ाई के आधार पर हमको दिन चार रहे न रहे इसी पर चुनाव होगा। जनता यहां की बहुत समझदार है मोदी ने जो काम किया है मैं भी जो सेवा की है योगी जी ने जो काम किया है आकलन जनता को करना है हमें जनता पर पूरा भरोसा है अगर हमारे मोदी ने कह दिया अबकी बार 400 पार तो 400 पार सीटें होगी। इसमें उन्नाव नंबर एक पर होगी ऐसा मुझे विश्वास है। अपने यहां की जनता की विश्वास पर जीत होंगी।

भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में रायबरेली में सपा के शामिल होना चाह रहे थे कहा था कि पीडीए न्याय यात्रा एक साथ चलेगी। इस सवाल पर कहा कि मैं भी सुना था कि रायबरेली में अमेठी से शुरू होंगे। राजनीति में ऐसे कयास चलते रहते हैं। शायद आपको याद होगा कि मैंने कहा था यह जो इंडिया गठबंधन है यह घमंडियां गठबंधन है चुनाव आते-आते तारतार हो जाएगा इसमें से जो मुख्य नेता थे वह तो सब चले गए और छूटभैया रह गए हैं। जिस दिन निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा कर देगा उसे दिन इंडिया गठबंधन समाप्त हो जाएगा। केजरीवाल को ईडी के द्वारा भेजे गए सम्मन के सवाल पर कहा कि ईडी और केजरीवाल के बीच में मैं कौन होता हूं कुछ कहने वाला। कानून अपना काम कर रहा है मुख्यमंत्री अगर कानून का सम्मान नहीं करेगा तो कानून के हाथ बहुत बड़े होते हैं कानून अपना काम करेगा यह स्वतंत्र एजेंसी है आरोप निराधार हैं आप भ्रष्टाचार करेंगे आप लूटेंगे आप घोटाले करेंगे। आपके नेता जेल में होंगे उसके बाद आप सरकार पर आरोप लगाएंगे जानता है सब जानती हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story