×

Lok Sabha Election 2024: साक्षी महराज बोले- अबकी बार पांच लाख पार, समझें उन्नाव सीट का पूरा गणित

Lok Sabha Election 2024: साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है "अबकी बार 5 लाख पार" मैं 5 लाख वोटो से जीतकर दिल्ली जाऊंगा जनता है सब कुछ जानती है। मोदी के नेतृत्व मे अबकी बार 400 सीट पार का लक्ष्य है।

Shaban Malik
Published on: 4 March 2024 6:10 AM GMT (Updated on: 4 March 2024 6:14 AM GMT)
Lok Sabha Election 2024
X

बीजेपी सांसद साक्षी महराज (सोशल मीडिया)

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार फिर से भरोसा करके उन्हें उन्नाव की लोकसभा से मैदान में उतारा है। साक्षी महराज के सामने इस बार इंडिया गठबंधन से समाजवादी पार्टी ने अन्नू टंडन को प्रत्याशी बनाया है। 2014 और 2019 के चुनाव में मोदी लहर में साक्षी महाराज ने अन्नू टंडन को रिकार्ड मतों से हराया था। साक्षी महाराज पिछले दो बार से सांसद हैं और लगातार 2024 के चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है "अबकी बार 5 लाख पार" मैं 5 लाख वोटो से जीतकर दिल्ली जाऊंगा जनता है सब कुछ जानती है। मोदी के नेतृत्व मे अबकी बार 400 सीट पार का लक्ष्य है।

उत्तर प्रदेश विधान मंडल और देश के सदनों में राम मंदिर निर्माण के धन्यवाद प्रस्ताव पर साक्षी महाराज ने कहा की आजादी की लड़ाई लड़ी गई। हजारों लोग शहीद हो गए शहीदों के सपनों का भारत और शहीदों को सम्मान नहीं मिल पाया जो मिलना चाहिए था। मोदी सरकार ने श्वेत पत्र जारी करके बता दिया कि 10 साल में हमने क्या किया और 60 साल में आपने क्या किया था। स्वेत पत्र लाकर भारत सरकार ने बहुत बड़ा पुण्य का काम किया है। विपक्ष ऐसे कटघरे में खड़ा हो गया है कि ना वह मुंह दिखा सकता है और ना ही चुनाव लड़ने लायक है। साथ ही समाजवादी पार्टी के टिकट पर बतौर प्रत्याशी के रूप में अन्नू टंडन के मैदान में आने पर कहा कि कांग्रेस से अब वह समाजवादी पार्टी में हैं, जिसके प्रारंभ में ही हार लिखी है उसे जीत कौन दिला सकता है अबकी बार 5 लाख वोटों से जीतकर मैं दिल्ली जाऊंगा।

बता दें कि अन्नू टंडन 2014 और 2019 के चुनाव में सांसद साक्षी महाराज के सामने कांग्रेस पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ी थी। मोदी लहर में साक्षी महाराज ने अन्नू टंडन को रिकॉर्ड मतों से चुनाव हराया था। 2024 के चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अन्नू टंडन को उन्नाव से अपना लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।

2014 में 4 लाख वोटों से जीते थे साक्षी महराज

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से बंपर जीत हासिल की थी। 2014 में बनाए गए अपने ही 3,10,000 से अधिक वोटों से जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए साक्षी महाराज ने 4,00996 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज को पटखनी दी थी। मतगणना केंद्र पहुंचे साक्षी महाराज ने जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया था।

2019 में सबसे बड़ी जीत हासिल की थी

1952 से लेकर अब तक उन्नाव लोकसभा की 2019 में दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। साक्षी महराज को 56.85 फीसदी वोट मिले थे। 1977 में इमरजेंसी के बाद बीएलडी के राघवेंद्र सिंह को 69.62 फीसदी वोट मिले थे। 400996 वोटों के बड़े अंतर से जीतने वाले साक्षी महराज पहले सांसद हैं।

उन्नाव सीट: कब और कौन सांसद बना

●1952 विश्वंभर दयाल त्रिपाठी (कांग्रेस)

●1957 विश्वभर दयाल त्रिपाठी (कांग्रेस)

●1960 उप चुनाव लीलाधर अस्थाना (कांग्रेस)

●1962 कृष्ण देव त्रिपाठी (कांग्रेस)

●1967 कृष्ण देव त्रिपाठी (कांग्रेस)

●1971 जियाउर रहमान अंसारी (कांग्रेस)

●1977 राघवेंद्र सिंह (जनता पार्टी)

●1980 जियाउर रहमान अंसारी (कांग्रेस)

●1984 जियाउर रहमान अंसारी (कांग्रेस)

●1989 अनवार अहमद (जनता दल)

●1991 देवीबख्स सिंह (बीजेपी)

●1996 देवीबख्स सिंह (बीजेपी)

●1998 देवीबख्स सिंह (बीजेपी)

●1999 दीपक कुमार (सपा)

●2004 ब्रजेश पाठक (बीएसपी)

●2009 अन्नू टंडन (कांग्रेस)

●2014 साक्षी महराज (बीजेपी)

●2019 साक्षी महराज (बीजेपी)

●2024?

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story