Unnao News: उन्नाव में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के रूट का कांग्रेस नेताओं ने लिया जायजा, 21 फरवरी को होगी यहां से दाखिल

Unnao News: कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल तिवारी व नगर अध्यक्ष कानपुर नौशाद आलम अपनी पूरी टीम के साथ ने सोमवार को दोपहर गंगाघाट पहुंचे, यहां पर उन्होंने राजधानी मार्ग गंगा घाट से लेकर नवीन गंगा पुल तक पैदल टहलकर यात्रा के रूट का जायजा लिया।

Shaban Malik
Published on: 19 Feb 2024 1:12 PM GMT
Unnao News
X

Unnao News (Newstrack)

Unnao News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत छोड़ो न्याय यात्रा’ 21 फरवरी को उन्नाव जनपद में दाखिल होगी। उन्नाव के लखनऊ बाईपास से राहुल गांधी की यात्रा शुरू होकर शहर से होते हुए शुक्लागंज होकर कानपुर पहुंचेगी। इसको देखते हुए कांग्रेसी नेता यात्रा के रूट का जायजा ले रहे हैं। इस कड़ी में दोपहर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल तिवारी व कानपुर नगर अध्यक्ष नौशाद आलम ने सोमवार को उन्नाव जिले में भारत जोड़ो यात्रा के रूट का जायजा लिया।

जिले 21 जगहों पर होगा यात्रा का स्वागत

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस वक्त यूपी के अमेठी में है और यह 20 फरवरी को रायबेरली जिले में दाखिल होगी। इसके बाद लखनऊ से होते हुए 21 फरवरी की सुबह 8 बजे यात्रा उन्नाव जिले शुरू होगी। उन्नाव के 21 जगहों पर इस यात्रा का ठहराव होगा और गंगाघाट होकर कानपुर जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर उन्नाव से लेकर पड़ोस के जिले कानपुर तक हलचल है। सोमवार को दोपहर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल तिवारी व कानपुर नगर अध्यक्ष नौशाद आलम ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के रूट का जायजा लिया है।

अंशुल तिवारी और नौशाद आलम ने परखी तैयारियां

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंशुल तिवारी व नगर अध्यक्ष कानपुर नौशाद आलम अपनी पूरी टीम के साथ ने सोमवार को दोपहर गंगाघाट पहुंचे, यहां पर उन्होंने राजधानी मार्ग गंगा घाट से लेकर नवीन गंगा पुल तक पैदल टहलकर यात्रा के रूट का जायजा लिया। इस मौके पर अंशुल तिवारी प्रदेश महासचिव ने बताया कि यात्रा लगातार मणिपुर से चलते हुए आ रही है कि 21 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा बंथर से उन्नाव के रास्ते होते हुए शुक्लागंज से कानपुर घंटाघर आएगी। इसको लेकर कानपुर नगर में तैयारियां जोरों पर है।

यात्रा के लिए नेता उत्सुक

प्रदेश महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का कानपुर में जोरदार स्वागत होगा। पूरे कानपुर नगर के कांग्रेसी राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा का स्वागत करने के लिए उत्सुक है।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story