×

Unnao लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे साक्षी महाराज, बोले- 'अब की बार, 5 लाख पार...'

Lok Sabha elections 2024: बीजेपी उम्मीदवार साक्षी महाराज का सामना सपा प्रत्याशी अन्नू टंडन से होगा। सपा को मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

Shaban Malik
Published on: 2 March 2024 3:43 PM GMT (Updated on: 2 March 2024 3:46 PM GMT)
Lok Sabha elections 2024, unnao news
X

साक्षी महाराज (Social Media)

Unnao News: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी ने शनिवार (02 मार्च) को उत्तर प्रदेश के 51 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। अब तक घोषित प्रत्याशियों में अधिकतर वो हैं जिन पर दोबारा भरोसा जताया है। आज शाम दिल्ली बीजेपी की ओर से जिन नामों का ऐलान हुआ उनमें भाजपा के फायर ब्रांड नेता और उन्नाव सांसद साक्षी महाराज का भी नाम है। साक्षी महाराज पर पार्टी ने तीसरी बार भरोसा जताया है।

हालांकि, साक्षी महाराज ने पहले ही घोषणा की थी कि वह इस बार 5 लाख वोटों से जीतकर संसद पहुंचेंगे। दूसरी तरफ, सपा ने पहले ही उन्नाव से लोकसभा उम्मीदवार अन्नू टंडन (Annu Tandon) को उतारकर मुकाबला रोमांचक बनाने का प्रयास किया है।

2014 में 3 लाख वोटों से जीते थे साक्षी महाराज

भाजपा प्रत्याशी डॉ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने उन्नाव लोकसभा क्षेत्र से बंपर जीत हासिल की थी। 2014 में बनाए गए अपने ही 310000 से अधिक वोटों से जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए साक्षी महाराज ने 400996 वोटों से गठबंधन प्रत्याशी अरुण शंकर शुक्ला अन्ना महाराज को पटखनी दी थी। मतगणना केंद्र पहुंचे साक्षी महाराज ने जीत का श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया था।

2019 में मिली थी सबसे बड़ी जीत

1952 से लेकर अब तक उन्नाव लोकसभा की 2019 में दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में साक्षी महाराज ने 310000 मतों से जीत हासिल की थी। जबकि 2019 में जीत हासिल कर साक्षी महाराज ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था। साक्षी महाराज को 56.85 फीसदी वोट मिले थे। 1977 में इमरजेंसी के बाद बीएलडी के राघवेंद्र सिंह को 69.62 फीसदी वोट मिले थे। 400996 वोटों के बड़े अंतर से जीतने वाले साक्षी महाराज पहले सांसद हैं।

कलम और वीरों की धरती उन्नाव

गंगा और सई नदी के बीच पड़ने वाले उन्नाव संसदीय क्षेत्र की पहचान कलम और तलवार के धनी जनपद के रूप में होती है। पंडित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला और शहीदे आजम चंद्रशेखर, हसरत मोहानी जैसे आजादी के दीवानों ने उन्नाव को अलग पहचान दिलाई है। 2014 के चुनाव में गत चुनाव में सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस से सीट छीनकर भाजपा के पाले में की थी।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story