×

Unnao News: साक्षी महाराज बोले: मुसलमान BJP और मोदी के साथ खड़ा है

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज ने अपने लोकसभा कार्यालय मे मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।

Shaban Malik
Published on: 2 March 2024 11:23 AM GMT
Unnao News
X

Sakshi Maharaj source: social media

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज (Sakshi Maharaj) ने अपने लोकसभा कार्यालय मे मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला है। सांसद साक्षी महाराज ने ज्ञानवापी मस्जिद और ममता बनर्जी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सांसद साक्षी महाराज ने 2024 के चुनाव को लेकर मुसलमान की भाजपा को वोटिंग को लेकर बड़ी बात कही। साक्षी ने कहा है कि इस बार बहुत बड़ी संख्या में मुसलमानों का वोट मोदी जी को मिलने वाला है। पिछली सरकारों में कांग्रेस ने हिंदुस्तान के मुसलमान को डराने का काम किया था। कांग्रेस ने कहा बीजेपी आ जाएगी खा जाएगी बीजेपी (BJP) को रोको लेकिन केंद्र में आए हुए भाजपा के 10 वर्ष हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में योगी जी को आए 7 वर्ष से ज्यादा हो गया है।

साक्षी महाराज ने जमकर साधा निशाना

साक्षी महाराज ने आगे कहा कश्मीर में जो कुछ भी हुआ वहां का मुसलमान जितना खुश है उसके आधार पर मैं भी विश्वास के साथ कह सकता हूं। जिस प्रकार से मोदी जी ने मुसलमान के विकास के लिए कार्य किया है। 50 % आबादी को मोदी जी को वोट दे देना चाहिए। उन्होंने ही ट्रिपल तलाक (Triple Talaq) को समाप्त किया था। आधे से आबादी तो हमारे पास आ गई। इस बार मुसलमान किसी की नहीं सुनेगा। मुसलमान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ खड़ा हुआ है मोदी जी के साथ खड़ा हुआ है।

भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) पर भी जमकर निशाना साधा। साक्षी महाराज ने कहा कि कितना अत्याचार और भ्रष्टाचार ममता दीदी के राज्य में है। भाजपा को अब वो रोक नहीं पाएंगे। जिस तरह से मोदी जी ने वहां जाकर सभा की और उनके जाते ही जिन अपराधियों को पकड़ने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे थे उन्हें मोदी जी के आने से पहले वह अरेस्ट कर लिए गया। लोग वहां पर होली मना रहे हैं, खुश हो रहे हैं। मोदी है तो मुमकिन है वहां भी भारतीय जनता पार्टी लगभग सीटों पर जीतेगी।

मोदी को प्राप्त रामलला आशीर्वाद

सांसद साक्षी महाराज ने आज मुस्लिम पक्ष की तरफ से ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका पर बोले की हम लोग संवैधानिक व्यवस्था में विश्वास रखते हैं। हमने अयोध्या (Ayodhya) में मंदिर का निर्माण किया तभी माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश आने के बाद ही निर्माण किया। भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर के साथ खड़ी थी यह मुद्दा साधु सन्यासी का था। मोदी को रामलला का आशीर्वाद प्राप्त है। जब रामलला ने आशीर्वाद दिया है जनता तो स्वाभाविक रूप से अब आशीर्वाद देगी ही। अब बोले न बोले जनता सब जानती है। अबकी बार जनता ने मन बना लिया है। अकेले भारतीय जनता पार्टी 370 और एनडीए को उत्तर प्रदेश की 80 की 80 सीट भारतीय जनता पार्टी के खाते में डालने का काम करेगी।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story