×

Election Result 2023: 'कांग्रेस को अपने और अपने विधायकों पर नही हैं विश्वास ' बोले-साक्षी महाराज

Election Results 2023: सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि हम पहले ही कह चुके थे कि भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने वाली है और बनाएंगे।

Shaban Malik
Published on: 3 Dec 2023 6:37 AM GMT
Unnao News
X

Unnao News (Pic:Newstrack)

Unnao News: चार राज्यों के विधानसभा चुनाव का परिणाम आने शुरू हो गए हैं। राजस्थान मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के चुनावी रण में कौन बाजी मारेगी इसका फैसला आज ईवीएम खुलने के साथ शाम तक हो जाएगा। इन चारों राज्यों में वोटो की गिनती सुबह 8:00 से शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगेगा साथ ही यह तस्वीर भी साफ होने लगेगी की मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की कमान किसके हाथों में होगी। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने नतीजे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि हम पहले ही कह चुके थे कि भारतीय जनता पार्टी की भारी बहुमत से राजस्थान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में सरकार बनने वाली है और बनाएंगे।

कमलनाथ की हरकते बचकानी - साक्षी महाराज

सांसद साक्षी महाराज ने तेलंगाना पर कुछ भी जवाब नहीं दिया क्योंकि यहां पर तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी सरकार बनाती हुई दिख रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता कमलनाथ पर महाराज ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं ने अपनी हार खुद स्वीकार कर ली है इसलिए कमलनाथ जैसे नेता आप अधिकारियों को हड़काने में लगे हुए हैं। कांग्रेस के नेता कह रहे हैं अगर कोई गड़बड़ी हुई तो कोई बक्सा नहीं जाएगा। कमलनाथ की इस प्रकार की हरकते बचकानी हैं। साक्षी महाराज ने राज्यों में सरकार बनने के बाद सीएम फेस के सवाल पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, लोकतांत्रिक परंपरा से संसदीय दल का नेता चुना जाएगा और जो विधायक दल का नेता होगा वह हमारा मुख्यमंत्री होगा।

मोदी ने ली थी गारंटी

सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस की तरफ से सरकार बनने पर बुक किए गए चार्टर्ड प्लेन और होटल पर जवाब देते हुए कहा कि सब अपनी तैयारी से चुनाव मैदान में आते हैं हर एक पार्टी को तैयारी करनी चाहिए हम लोग विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। मोदी ने गारंटी ली थी उसे गारंटी का प्रभाव है कि जनता मोदी के साथ हैं, उसमें कहीं कोई प्रकार का कोई शब्द नहीं है। कांग्रेस को अपने नेताओं के ऊपर, ना अपने ऊपर और ना ही अपने विधायकों के ऊपर विश्वास है। अगर इनको अपने ऊपर अपने विधायकों पर विश्वास होता तो ऐसी स्थिति नहीं बनती जैसी स्थिति कांग्रेस बना रही है।

मोदी भारत के भाग्य विधाता

साक्षी महाराज ने चार राज्यों में चुनाव जीतने के बाद 2024 के चुनाव को लेकर कहा कि चुनाव में मोदी का प्रभाव बहुत बड़ा है। 2024 का चुनाव राष्ट्र का मुद्दा है विश्व में मोदी से बड़ा कोई नेता नहीं है। मोदी भारत के भाग्य विधाता है। 2024 में यह लोग कंधे,तक कमर, तक घुटनों तक आने वाले नहीं है। 350 सीटर जीत का नरेंद्र मोदी केंद्र में सरकार बनाएंगे। उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर हाल में मस्त रहती है। कार्यकर्ताओं में स्वाभाविक उल्लास होता है। हम लोग बहुत पहले से कोई तैयारी नहीं करते हैं। लेकिन फिर भी कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर रखी होगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story