×

Unnao: अनियंत्रित डंपर ने बस में मारी टक्कर, 9 घायल, एक की हालत गंभीर

Unnao News: तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 9 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Shaban Malik
Published on: 22 Feb 2024 11:01 AM GMT
Unnao News
X

Unnao News (Pic:Newstrack) 

Unnao News: उन्नाव मे रफ्तार का कहर देखने को मिला है। तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस सवार 9 यात्री घायल हो गए। जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। आपको बता दें, पुरवा कोतवाली क्षेत्र के मिर्री चौराहे के पास डंपर ने मौरावां की तरफ जा रही प्राइवेट बस में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुरवा पुलिस और सीओ सोनम सिंह फोर्स के साथ मौके पहुंची।

खड़े लोडर में डंपर ने मारी टक्कर

पुलिस ने घायलों को सीएचसी पुरवा में भर्ती कराया। वहीं एक गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि डंपर और बस में टक्कर हुई है, टक्कर में 5 पुरुष और 4 महिलाएं घायल हुई हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। तेज रफ्तार डंपर ने पहले खड़े लोडर में टक्कर मारी, जिससे अनियंत्रित होकर सामने से आ रही सवारियों से भरी बस से जा टकराया। टक्कर लगने से बस में सवार 9 से अधिक लोग घायल हो गए।

ये लोग हुए घायल

जानकारी के अनुसार पुरवा क्षेत्र के दुर्गा पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब बारह बजे के बाद एक डंपर सड़क के किनारे खड़े लोडर से जा टकराया। टक्कर लगने से बस में सवार दिशा (7), संजू (35), उमेश (17), रामावती (70), राज कुमार (30), होरीलाल (30), तारावती (70), सौरभ (25), राम निवास (40), दुर्गा प्रसाद (28) घायल हो गए। एक्सीडेंट होते ही चीख पुकार मच गई। जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

मौके से डंपर चालक फरार

सूचना मिलते ही पुरवा इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। उधर एसडीएम रणवीर सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरवा पहुंचे और घायलों का हाल जाना। डॉक्टर ने घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया बाकी का उपचार जारी है। इसके साथ ही डंपर चालक और परिचालक मौके से भागने में सफल रहें। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story