×

Unnao Accident: होली खेलकर वापस जा रहे बाइक सवारों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत

Unnao News: उन्नाव के दही थाना क्षेत्र मे दीनदयाल स्टेडियम के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

Shaban Malik
Published on: 26 March 2024 1:04 PM GMT
Unnao News
X

मृतक (फाइल फोटो) source: Newstrack 

Unnao News: होली का त्योहार में लोग एक दूसरे से मिलकर और घर जाकर रंग लगाते हैं। कुछ इसी तरह दो लोग बाइक से होली खेल कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रही तेज कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी।

जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरे युवक की हालत गंभीर है। जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसकी हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को पुलिस ने अवगत करा दिया है।

यहाँ का है मामला

आपको बता दें की उन्नाव के दही थाना क्षेत्र मे दीनदयाल स्टेडियम के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वही दूसरे का उपचार शुरू किया है। दूसरे की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव की पहचान के बाद घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

होली खेलकर आ रहे थे वापस

मृतक दही थाना क्षेत्र जवाहर खेड़ा गांव के रहने वाले धर्मेंद्र कुमार और उसका साथी सोनेलाल एक ही बाइक पर सवार होकर होली खेलकर घर जा रहे थे। इस दौरान पंडित दीनदयाल स्टेडियम के पास पहुंचे ही थे तभी पीछे से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर लगने से बाइक पर सवार धर्मेंद्र और सोनेलाल गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने मौके पर कार को पकड़ लिया मगर चालक फरार हो गया। लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर दही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने दोनों घायलों का एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस घटना की जाँच में जुटी हुई है।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story