×

Unnao News: भाजपा ने फूंका कांग्रेस का पुतला, साक्षी महाराज बोले - सांसद के यहां इतना रुपया मिला कि मशीन गर्म हो गई

Unnao News: कांग्रेस का साक्षी महाराज ने पुतला दहन किया। कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन में भाजपा सांसद साक्षी महाराज उन्नाव से सदर विधायक पंकज गुप्ता वह भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार सहित भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

Shaban Malik
Published on: 9 Dec 2023 1:56 PM IST
X

Unnao News (Photo: Social Media)

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के नेतृत्व में भाजपाइयों ने कांग्रेस कि भ्रष्टाचारी देश विरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला फूंका है। साक्षी महाराज ने शहर के बड़ा चौराहा पर कांग्रेस पार्टी का पुतला हाथों में लेकर जुलूस निकालते हुए भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए। उसके बाद कांग्रेस का साक्षी महाराज ने पुतला दहन किया। कांग्रेस के खिलाफ धरना प्रदर्शन में भाजपा सांसद साक्षी महाराज उन्नाव से सदर विधायक पंकज गुप्ता वह भाजपा जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार सहित भाजपा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।

सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस व इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। साक्षी महाराज ने कहा भाजपा का भ्रष्टाचार मुक्त भारत व कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प है। इंडिया गठबंधन घमंडिया ठग बंधन है। कांग्रेस के अधिकांश मंत्री तिहार जेल में जा रहे हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां इतना रुपया मिला की मशीन भी गर्म हो गई। इस भ्रष्टाचार पर ना प्रियंका गांधी कुछ बोल रही है ना ही सोनिया गांधी कुछ बोल रही है और ना ही राहुल गांधी कुछ बोल रहे हैं। कांग्रेस की गारंटी भ्रष्टाचार देश को लौटने की है, लेकिन मोदी की गारंटी एक-एक पैसा वापस लाने की है। धीरज साहू के यहां 330 करोड़ रूपया बरामद हुआ क्या अब सोनिया गांधी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी इस क्या कोई जवाब देंगे। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के यहां अलमारी में ठूस-ठूस कर नोटों के बंडल, जिसमें अधिकतर 500 की गड्डियां तो कुछ 200 की गड्डियां भी नजर आ रही थी। पहली नजर में तो लगता था कि यह किसी बैंक की तस्वीर है लेकिन जब तस्वीर के पीछे की कहानी सामने आई तो हर कोई हैरान हो गया था। यह नोटों के बंडल कांग्रेस सांसद के ठिकानों से बरामद हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी इसको कांग्रेस का भ्रष्टाचार उजागर करते हुए कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इतना रुपया मिला की मशीन गर्म हो गई- साक्षी महाराज

भारतीय जनता पार्टी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत और कांग्रेस मुक्त भारत का संकल्प पहले ही ले रखा था। कांग्रेस जब सत्ता में थी तब भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। उसके अधिकार मंत्री तिहाड़ जेल में जा रहे थे। सत्ता से जाने के बाद भी कांग्रेस की भ्रष्टाचार में संलिप्ता समय-समय पर उजागर होती रही है। आपने परसों से देखा है एक धीरज साहू नाम के राज्यसभा सांसद के यहां 230 करोड़ तक रुपया तो गिना जा चुका है आगे मशीन गर्म हो गई है। रुपया गिनना संभव नहीं हो पा रहा है। इतना बड़ा भ्रष्टाचारी और उसे भ्रष्टाचार पर ना प्रियंका कुछ बोली है ना सोनिया कुछ बोली है ना राहुल कुछ बोले हैं ना घमंडियां गठबंधन का एक व्यक्ति भी कुछ बोला है। ऐसे में सारे देश में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए पुतला दहन कर रहे हैं।

कांग्रेस को इस देश को लूटने की है तो मोदी की गारंटी एक-एक पैसा वापस मांगने की गारंटी है। जैसा कि छापा डालकर निकाला जा रहा है उसी दृष्टि से यह धरना प्रदर्शन सारे देश में हो रहा है। कांग्रेस की कमर हम थोड़े ना तोड़ रहे हैं। कांग्रेस खुद अपने आप ही कमर तोड़ रही है। कांग्रेस अपने ही भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। यह धीरज साहू के यहां 230 करोड़ रूपया बरामद हुआ है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story