Unnao News: तालाब मे उतराता मिला महिला का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Unnao News: उन्नाव से एक मामला सामने आया है जहाँ सुबह- सुबह तालाब में महिला का शव तैरता हुआ मिला।

Shaban Malik
Published on: 2 Oct 2024 5:12 AM GMT
Unnao News
X

Unnao News

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद के असोहा थाना क्षेत्र के दरसवां गांव में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। महिला का शव घर के पीछे के तालाब में उलटे मुंह उतराता हुआ मिला। तालाब मे शव को उतराता देख इलाके मे हड़कंप मच गया देखते ही देखते तालाब के पास लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका महिला की पहचान शालिनी के रूप में हुई है, जो रामलखन उर्फ मंटू की पत्नी थी। जिसकी 10 साल पहले शादी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतका शालिनी बीती रात किसी बात पर नाराज होकर घर से चली गई थी। अगले दिन उसका शव तालाब उतराता में मिला। पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने आकर शव को निकलवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

इस मामले पर पति रामलखन ने बताया कि शालिनी मानसिक परेशान थी, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस की ओर से और पहलुओं पर मामले की जांच चल रही है। वहीं मौके पर पहुंचे मायके पक्ष से पिता अंबिका प्रसाद सहित अन्य परिजनो ने बेटी की हत्या कर तालाब में फेंके जाने का आरोप लगाया। पिता अंबिका प्रसाद ने पुलिस को शालिनी की हत्या किए जाने की तहरीर दी। उधर शालिनी की मौत से पति रामलखन, बेटी वर्तिका सदमे में हैं। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के तालाब में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही हैं।

सदमें में है परिवार

वहीं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका शालिनी के पिता अंबिका प्रसाद ने साफ तौर पर कहा है कि, हमारी बेटी को ससुराल वालों ने मिलकर मार डाला है। बेटी को मार डालने के बाद घर के पीछे बने तालाब में फेंक दिया है। वहीं मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका शालिनी के पति रामलखन, और बेटी वर्तिका रो-रो कर बेहाल हो गई है मां की मौत से बेटी वर्तिका सदमे में है।

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

Content Writer

Content Writer

Next Story