×

Unnao News: बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को मंत्री दयाशंकर सिंह ने किया संबोधित

Unnao News: अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि विपक्षी दलों ने अपने कार्यकाल में हर समय भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार किया।

Shaban Malik
Published on: 23 April 2024 1:32 PM GMT
सम्मेलन में मंत्री दयाशंकर सिंह।
X

सम्मेलन में मंत्री दयाशंकर सिंह। (Pic: Newstrack)

Unnao News: भारतीय जनता पार्टी द्वारा बांगरमऊ विधानसभा स्थित यशोदा कुंज लॉन में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह सम्मिलित हुए।

देश के सभी नागरिकों को मिला लाभ

अपने उद्बोधन में उन्होंने बताया की मोदी जी ने पिछले 10 वर्षो में अपनी नीतियों और जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से भारत के प्रत्येक नागरिक को लाभ पहुँचाने का काम किया है। विपक्षी दलों ने अपने कार्यकाल में जहाँ हर समय भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा को पार कर देश को खोखला करने का काम किया वहीं मोदी जी ने दिन रात अथक परिश्रम करके ईमानदारी की नई मिसाल पेश की। आज देश का कोई नागरिक ऐसा नहीं है जिसे मोदी की किसी न किसी योजना का लाभ न मिला हो समाज के हर वर्ग, जाति, सम्प्रदाय के लोगों को बिना पक्षपात के भाजपा ने अपनी योजनाओं से लाभान्वित करने का काम किया है। 2024 का लोकसभा चुनाव भारत को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए लड़ा जा रहा है। अपने अमूल्य मतों से मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का काम कीजिए। मोदी देश को विकास के नए आयाम पर पहुँचाने हेतु सतत प्रयत्नशील हैं।

राम मंदिर आंदोलन में हुआ था अत्याचार

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सचिदानंद हरि साक्षी महाराज ने अपने वक्तव्य में बताया कि राम मंदिर आंदोलन में कारसेवकों पर जो अत्याचार किया गया। निहत्थे राम भक्तों पर जो गोलियाँ चलाई गईं उसकी पीड़ा आज भी उनके ह्रदय को झकझोर देती है। भगवान राम का मंदिर, धारा 370, समान नागरिक अचार संहिता, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की वापसी जैसे मुद्दों की वजह से ही वह राजनीति में आए थे। मोदी के आने के बाद जनता से किये हुए कई वादों को पूरा करने का ऐतिहासिक काम भाजपा ने किया अपने अथक परिश्रम से जनता को समृद्धि पूर्ण जीवन देना ही मोदी का संकल्प है। अगले 5 वर्षों में जन जन के सामाजिक, आर्थिक स्तर को सुधार उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही मोदी की गारेंटी है जिसपर जनता को पूर्ण विश्वास है।

इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा अवधेश कटियार , जिला पंचायत अध्यक्षा शकुन सिंह, सदस्य विधान परिषद राम चन्द्र प्रधान, विधायक बांगरमऊ श्रीकांत कटियार, लोकसभा चुनाव संयोजक भगवती रावत, सह संयोजक अरुण सिंह , विधानसभा प्रभारी के. के. वर्मा, जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा , मण्डल प्रभारी मनोज गुप्ता, भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह 'सनी', ब्लॉक प्रमुख गण, नगर पंचायत अध्यक्ष गण, बीडीसी, प्रधान, वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story