×

Unnao News: 'भ्रष्टाचार की खुली पोल' पापड़ की तरह हाथ से उखड़ रही सड़क

Unnao News: भाजपा विधायक के समक्ष 2022 का चुनाव लड़ने वाले सपा नेता अंकित परिहार ने सोशल मीडिया X पर वीडियो पोस्ट कर भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण दिया है।

Shaban Malik
Published on: 29 Jan 2024 10:46 AM GMT
Unnao News
X

Road corruption source: Social Media 

Unnao News: इस समय सड़क निर्माण के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद उन्नाव में एक सड़क ऐसी बनी जिसको हाथों की उंगलियों से उखाड़ दिया गया। सड़क उखाड़ने के लिए न तो फावड़े की जरूरत पड़ी न ही बिलचे की। भ्रष्टाचार की पोल खोलती यह सड़क भाजपा के विधायक आशुतोष शुक्ला के क्षेत्र की है। इससे मजबूत तो मलाई की बर्फी होती है जिसको चाकू से काट कर निकाला जाता है पर यहां पर भाजपा के विधायक के क्षेत्र में नवीनीकरण डामर रोड को उंगलियों से उखाड़ दिया गया। वहीँ दूसरी तरफ अधिकारी कह रहे हैं हमने मौके पर जाकर देख लिया है, काम सही हुआ है कोई कार्यवाही नहीं होगी।

सोशल मीडिया X पर किया वीडियो पोस्ट

पीडब्ल्यूडी के भ्रष्टाचार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा विधायक के समक्ष 2022 का चुनाव लड़ने वाले सपा नेता अंकित परिहार ने सोशल मीडिया X पर वीडियो पोस्ट कर भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा "जनपद उन्नाव के पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई गई रोड विधानसभा क्षेत्र भगवंतनगर में बेथर से सैदपुर मार्ग, भाजपा और उसके जनप्रतिनिधियों के भ्रष्टाचार का प्रत्यक्ष उदहारण है। दावे के साथ कह रहा हूं कोई कार्यवाही नहीं होगी ऊपर से नीचे तक सब शामिल हैं इस लूट खसोट में।'


आम जनता ने खोल दी पोल

इस वीडियो के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता की पोल खुलकर सामने आई है। यहां एक नवीनीकरण सड़क को बनाने के बाद ही स्थानीय लोगों ने उसे हाँथ से उखाड़ दिया। बताया कि यह पीडब्ल्यूडी विभाग का भ्रष्टाचार है जो खुलकर सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार भगवंत नगर क्षेत्र में बेथर से सैदपुर को जाने वाले मार्ग में ढाई किलोमीटर की दूरी में डामरीकरण के लिए नवीनीकरण को लेकर एक बजट पास हुआ। एक कार्यालय संस्था के द्वारा तारकोल गिट्टी डालकर इसका नवीनीकरण कराया गया। लेकिन दूसरे ही दिन गांव के स्थानीय लोगों ने कराए गए नवीनीकरण कार्य की पोल खोल दी। नवीनीकरण सड़क को एक युवक अपने हाथों से उखाड़ दिया। स्थानीय लोगों ने कहां की यह पीडब्ल्यूडी विभाग का भ्रष्टाचार है। ये इनके द्वारा कराए गए काम की हकीकत है। हाथ लगाने पर ही तारकोल और गिट्टी उखाड़ कर हट जा रही है। ऐसे में यह सड़क कितने दिन चलेगी।

वही इस प्रकरण में पीडब्ल्यूडी के के नवनीत ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है स्वयं मौके पर जाकर जांच पड़ताल करूंगा। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story