×

Unnao News: चेन्नई से उन्नाव आया विमल, तीन माह बाद परिजनों से मिला बेटा

Unnao News: गरीबी व बेरोजगारी से परेशान किशोर माता-पिता की कमाई का सहारा बनने के लिए अपने शहर छोड़ चेन्नई पहुंच गया। एक बर्फ की कंपनी में काम करने लगा। एक दिन वह वहां का रास्ता भटक कर खो गया। इसके बाद उस चेन्नई पुलिस ने पकड़ लिया।

Shaban Malik
Published on: 21 March 2024 5:00 PM GMT
Unnao News
X

Unnao News (Pic:Newstrack) 

Unnao News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। गरीबी व बेरोजगारी से परेशान किशोर माता-पिता की कमाई का सहारा बनने के लिए अपने शहर छोड़ चेन्नई पहुंच गया। एक बर्फ की कंपनी में काम करने लगा। एक दिन वह वहां का रास्ता भटक कर खो गया। इसके बाद उस चेन्नई पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसको उन्नाव लेकर आ गई और बाल संरक्षण अधिकारी के सुपुर्द कर दिया।

आपको बता दें, कि उन्नाव के पुरवा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला किशोर तीन माह बाद अपने परिजनों से मिल पाया। 30 नवंबर 2023 को पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव रामाअमरापुर मिर्रीकला का रहने वाला 15 साल का किशोर विमल काम की तलाश मे चेन्नई गया था। जंहा वो एक बर्फ की कंपनी में काम करने लगा था। पिता चंद्रशेखर की बीमारी के चलते उसने वहां पर बर्फ बेचने का काम शुरू कर दिया था। 2 जनवरी 2024 को वह बर्फ बेचकर अपने चेन्नई में रहने वाले स्थान पर जा रहा था, तभी रास्ता भूल गया।

सड़क पर उसे रोता देख चेन्नई पुलिस ने रेस्क्यू कर किशोर को बाल कल्याण समिति चेन्नई में प्रस्तुत किया। किशोर अपना पता सही नहीं बता पाया। जिस पर बाल कल्याण समिति ने उसे शेल्टर होम चेन्नई में दाखिल कर दिया। शेल्टर होम में किशोर की काउंसिलिंग की गई तो उसने किसी तरह से अपना उन्नाव का पता बताया। अधीक्षक ने जनपद के बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा से संपर्क किया। इसक बाद किशोर से जानकारी लेकर परिवार का पता लगाया गया।

बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि बालक के परिवार में पिता बीमार है और मां मजदूरी करती है। चेन्नई पुलिस किशोर को लेकर यहां आई और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। बाल कल्याण समिति ने किशोर को उसकी माता गीता एवं मामा रामस्वरूप की सुपुर्दगी में दिया।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story