Unnao News: बारिश से बढ़ा गंगा का जलस्तर, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम, अलर्ट जारी

Unnao News: बारिश के बाद उन्नाव में गंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने बाढ़ का अलर्ट जारी करने के साथ ही पुख्ता इंतजाम किया है।

Shaban Malik
Published on: 9 July 2024 5:36 AM GMT
Unnao News
X

Unnao News (Pic: Social Media)

Unnao News: पश्चिम के बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण शुक्लागंज की ओर तेजी से पानी बढ़ने लगता है। जिस कारण नगर के घाटों और कटरी तक गंगा का पानी पहुंच जाता है। गंगा नदी के किनारे बसे हुए गंगा के पास इलाके के लोगों को प्रशासन ने पहले ही अलर्ट कर दिया है। बारिश में यदि गंगा का जल स्तर बढ़ता है और बैराज के दरवाजे खोल दिए जाते हैं तो शहर में पानी बढ़ने और बाढ़ के हालात की आशंका हो जाती है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने आठ बाढ़ चौकिया का निर्माण किया है।आकस्मिक मदद के लिए गोताखोरों और कर्मचारियों की तैनाती के साथ ही एक बाढ़ हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

प्रशासन कर रहा है इंतजाम

हेल्पलाइन नंबर पर मुसीबत के समय लोग प्रशासन से तुरंत राहत की मांग करके तुरंत अपनी लोकेशन भी बता सकते हैं। प्रशासन ने सभी प्रकार की सुविधाओं के साथ मेडिकल टीम को भी सचेत कर दिया है। गौरतलब हो की गंगा में बारिश के दौरान पानी बढ़ने से मिट्टी का कटान शुरू हो जाता है और पानी शहर में प्रवेश कर जाता है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना तो करना ही पड़ता है साथ ही बाढ़ के पानी के साथ होने वाली बीमारियों की आशंका भी बढ़ जाती है। लोगों को अपना घर छोड़ कर सुरक्षित इलाकों में जाना पड़ता है। इन सभी बातों को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले से ही बेहतर इंतजाम कर दिए हैं।

33 सेंटीमीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर

इधर लगातार हो रही बारिश के कारण पश्चिम के बांधों से बराबर पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण शुक्लागंज की ओर अब पानी बढ़ने लगा है। पानी बढ़ने के कारण गंगा का पानी अब शुक्लागंज की ओर रुख करने लगा है। केंद्रीय जल आयोग ने बताया कि सोमवार सुबह गंगा का जलस्तर 108.730 मीटर दर्ज किया गया था। जिसके बाद शाम को भी बढोत्तरी दर्ज की गई। मंगलवार को सुबह सात बजे 109.060 मीटर दर्ज किया गया है। जलस्तर बढ़ने से अब शुक्लागंज की ओर पानी ने रुख कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग की माने तो अब लगातार गंगा के जलस्तर में बराबर बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। लगातार बढ़ रहे गंगा के जलस्तर को देखते हुये तटवर्ती इलाको में रहने वाले लोगों को इस बार भी बाढ़ की आशंका सताने लगी है।

अभी और बढ़ेगा गंगा का जलस्तर

वहीं केन्द्रीय जल आयोग की माने तो अभी गंगा के जलस्तर में बराबर बढ़ोत्तरी जारी रहेगी। क्योंकि पश्चिम के बांधों से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। गंगा बढ़ने के कारण नमामि गंगे घाट, गंगा विशुन घाट, रेलवे पुल घाट, शिव पंडा घाट तक पानी पहुंच गया है। जिससे सावन में प्रतिदिन गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को अब ज्यादा दूर स्नान के लिये नहीं जाना पड़ेगा। वहीं गंगा का जलस्तर बढ़ने से अब शुक्लागंज की ओर भी तेजी से पानी फैलने लगा है। जिससे तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को इस साल भी बाढ़ का खतरा सताने लगा है, क्योंकि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंगा का जलस्तर आने वाले दिनों में तेजी से बढ़ सकता है। पश्चिम के बांधों में भारी मात्रा में पानी एकत्र हो रहा है। जिस कारण पानी अभी धीरे-धीरे छोड़ा जा रहा है, यदि बारिश इसी तरह होती रही तो बाढ़ की स्थिति बन सकती है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story