UP IAS Transfer: यूपी में देर रात 11 IAS अफसरों के तबादले, बद्रीनाथ सिंह सोनभद्र के DM बने

UP IAS Transfer: उत्‍तर प्रदेश में शनिवार देर रात पांच जिलों के जिलाधिकारी समेत 11 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 14 July 2024 3:03 AM GMT (Updated on: 14 July 2024 3:29 AM GMT)
UP IAS Transfer
X

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में शनिवार देर रात 11 सीनियर आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए गए हैं। यूपी में सोनभद्र समते 5 जिलों के डीएम बदले गए हैं। बद्रीनाथ सिंह को अब सोनभद्र जिले के जिलाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा इंद्रमणि त्रिपाठी को डीएम औरैया, चंद्र विजय सिंह डीएम अयोध्या, दिव्या मित्तल डीएम देवरिया और निधि श्रीवास्तव को डीएम बदायूं बनाया गया है।

तबादला सूची

  • निषि श्रीवास्तव (प्रतीक्षारत) - जिलाधिकारी, बदायू
  • मनोज कुमार (जिलाधिकारी, बदायू) - सचिव, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज
  • दिव्या मित्तल, (मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ) - जिलाधिकारी, देवरिया
  • अखण्ड प्रताप सिंह (जिलाधिकारी, देवरिया) - मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ०प्र० राज्य ग्रामीण सडक विकास प्राधिकरण, लखनऊ
  • श्चन्द्र विजय सिंह (जिलाधिकारी, सोनभद्र) - जिलाधिकारी, अयोध्या
  • नितीश कुमार (जिलाधिकारी, अयोध्या) - प्रबंध निदेशक, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि, आगरा
  • बद्री नाथ सिंह (विशेष सचिव, श्री राज्यपाल, उत्तर प्रदेश) - जिलाधिकारी, सोनभद्र
  • इन्द्र मणि त्रिपाठी (उपाध्यक्ष, लखनऊ विकास प्राधिकरण लखनऊ) - जिलाधिकारी, औरैया
  • नेहा प्रकाश (जिलाधिकारी, ओरैया) - निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश
  • प्रथमेश कुमार (विशेष सचिव, मा० मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, इन्वेस्ट यू०पी०) - उपाध्यक्ष लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ
  • देवीशरण उपाध्याय (सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज) - प्रतीक्षारत



Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story