×

एक बार फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, उप्र में 31पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों के तबादले के क्रम को जारी रखते हुए शासन ने बुधवार को 31 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जल्द ही कई और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले होने के आसार हैं।

Anoop Ojha
Published on: 20 Feb 2019 2:41 PM GMT
एक बार फिर चली ट्रांसफर एक्सप्रेस, उप्र में 31पीसीएस अधिकारियों के तबादले
X

लखनऊ: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रशासनिक व पुलिस के अधिकारियों के तबादले के क्रम को जारी रखते हुए शासन ने बुधवार को 31 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जल्द ही कई और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें.....रायबरेली से प्रियंका नहीं UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

शासन से जारी सूची के मुताबिक, राकेश वर्मा को विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रानिक्स विभाग के पद से हटाते हुए विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास एवं अतिरिक्त कार्यभार अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी लीडा का विशेष सचिव एनआरआई बनाया गया है। इसके ओम प्रकाश वर्मा को प्रतीक्षारत से विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, विजय कुमार गुप्ता को विशेष सचिव सर्तकर्ता विभाग के अलावा अतिरिक्त कार्यभार विशेष सचिव गृह विभाग के वर्तमान पद से स्थानान्तरित करते हुए विशेष सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर तैनात किया गया है। कमलेश कुमार अवस्थी को उपजिलाधिकारी रामपुर का नगर मजिस्ट्रेट के पद तैनाती मिली है।

यह भी पढ़ें.....पूर्व डाकू मलखान सिंह ने कहा, बागियों के साथ पाक से युद्ध लड़ने को तैयार

इसी तरह कमलेश चन्द्र को उपजिलाधिकारी गोरखपुर से हटाकर नगर मजिस्ट्रेट वाराणसी भेजा गया है। राजेश कुमार श्रीवास्तव को प्रतीक्षारत से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) वाराणसी के पद पर नियुक्ति किया गया है। वहीं, संजय सिंह चौहान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) को कानपुर से हटाते हुए मुरादाबाद का नगर आयुक्त बनाया गया है। बदलू प्रसाद को नगर मजिस्ट्रेट मऊ से स्थानान्तरण कर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) में नवीन तैनाती दी है। उदय प्रताप सिंह को कुल सचिव, सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय कपिलवस्तू सिद्धार्थनगर का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) झांसी के पद से स्थानान्तरण का आदेश तत्काल निरस्त करते हुए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रामपुर के पद पर नियुक्ति किया गया है। प्रेम प्रकाश सिंह को प्रतीक्षारत से अपर आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल बांदा में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें.....मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस आया भारत के साथ, कई देशों से चल रही बातचीत : सूत्र

इसी तरह महेन्द्र कुमार मिश्रा को प्रतीक्षारत से संयुक्त सचिव महिला कल्याण के पद से स्थानान्तरण करते हुए संयुक्त सचिव आबकारी विभाग के पद पर तैनात किया है। निधि श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) आगरा बनी रहेगी। उनका तबादला अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मेरठ हो गया था, लेकिन शासन ने स्थानान्तरण निरस्त कर दिया है। सुभाष चन्द्र प्रजापति नगर मस्ट्रिट गोण्डा से अपर जिलाधिकारी अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मेरठ बनाया गया था। इससे पहले उन्हे अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मिरजापुर भेजा गया था, लेकिन शासन ने उनका स्थानान्तरण निरस्त करते हुए मेरठ भेजा है।

यह भी पढ़ें.....मसूद अजहर के खिलाफ फ्रांस आया भारत के साथ, कई देशों से चल रही बातचीत : सूत्र

जगदम्बा प्रसाद गुप्ता को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद से स्थानान्तरण निरस्त करते हुए अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मिरजापुर भेजा गया है। इससे पहले वह अपर जिलाधिकारी (वि/रा) फतेहपुर में तैनात थे। रवीन्द्र पाल सिंह प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो लखनऊ से अपर आयुक्त मुरादाबाद भेजा गया था। लेकिन वहां से उनका स्थानांतरण करते हुए श्री सिंह को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया है। डा. कंचन सरन को अपर आयुक्त सहारनपुर मंडल के पद से स्थानांतरण करते हुए अलीगढ़ का अपर आयुक्त बनाया गया है। शिवपूजन अपर आयुक्त अयोध्या मंडल के पद से हटाकर अपर आयुक्त सहारनपुर भेजा गया है। वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को अपर जिलाधिकारी (ना/आ) कानपुर नगर के पद से हटाकर उन्हें अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कानपुर नगर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें.....पुलवामा हमला! महबूबा बनी पाक पीएम की वकील, एक चांस मांग रही इमरान के लिए

बसंत अग्रवाल को अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कानपुर के पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी (ना/आ) कानपुर नगर बनाया गया है। प्रेम प्रकाश पाल सदस्य वक्फ न्यायाधिकरण लखनऊ को पद से हटाकर निदेशक ईएसआई मेडिकल सर्विसेज कानपुर नगर के पद पर तैनात किया है। रामदुलारे पाण्डेय को मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती से अपर जिलाधिकारी (ना/आ) लखनऊ के पद पर नियुक्ति किया गया है। चन्द्र प्रकाश अपर जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी (ना/आ) लखनऊ से हटाकर मुख्य राजस्व अधिकारी बस्ती के पद पर तैनात किया गया है।

जितेन्द्र कुमार को श्रीवास्तव को उपाजिलाधिकारी कौशाम्बी, आजाद भगत सिंह को उपाजिलाधिकारी ललितपुर, प्रशांत कुमार भारती को उपाजिलाधिकारी शामली, सुशील कुमार गौड़ को उपजिलाधिकारी फतेहपुर और बिजेन्द्र द्विवेदी को उपाजिलाधिकारी अयोध्या। सुनील कुमार द्वितीय को नगर मजिस्ट्रेट बदायूं से विशेष कार्याधिकारी राजस्व परिषद लखनऊ में तैनात किया जाता है। विवेक कुमार मिश्रा को नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव के पद से हटाकर नगर मजिस्ट्रेट बदायूं के पद तैनात किया जाता है। राकेश कुमार द्वितीय को उपजिलाधिकारी रायबरेली के पद से स्थानांतरण करते हुए नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव के पद से तैनात किया गया है।

Anoop Ojha

Anoop Ojha

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story