×

UP Election 2022 : बुधवार को आकशवाणी दूरदर्शन पर किस दल का कौन नेता करेगा चुनाव प्रचार, जाने यहाँ 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर कल प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई राजनीतिक दलों के नेता आकाशवाणी दूरदर्शन के माध्यम से चुनाव प्रचार करेंगे।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Shreedhar Agnihotri
Published on: 15 Feb 2022 4:13 PM GMT
UP Election 2022 : बुधवार को आकशवाणी दूरदर्शन पर किस दल का कौन नेता करेगा चुनाव प्रचार, जाने यहाँ 
X

आकाशवाणी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में कल यानी बुधवार 16 फरवरी को आकाशवाणी लखनऊ के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पार्टी प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित किया गया है। इन सभी दलों को प्रसार भारती (Prasar Bharati) (भारत का लोक सेवा प्रसारक) दूरदर्शन केन्द्र (Doordarshan) (डीडी न्यूज यूपी), लखनऊ, आकाशवाणी (ऑल इण्डिया रेडियो), लखनऊ द्वारा अलग अलग समय दिया गया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ब्रम्हदेव तिवारी ने बताया कि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा प्रचार-प्रसार लिए दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ (डीडी यूपी) पर प्रसारण अपराह्न 1ः00 बजे से 3ः00 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह आकाशवाणी, लखनऊ पर प्रातः 10ः00 से 11ः00 बजे तक तथा सायं 5ः30 बजे से 7ः10 बजे तक प्रसारण किया जायेगा।

आकाशवाणी से प्रसारण का शेड्यूल

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 16 फरवरी को आकाशवाणी लखनऊ के माध्यम से मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिन प्रतिनिधियों को चुनाव प्रचार के लिए समय आवंटित किया गया है, उसमें पूर्वाह्न 10ः00-10ः10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के मनीष शुक्ला (Manish Shukla) को, 10ः10-10ः20 बजे तक नेशनल पीपुल्स पार्टी के राम सजीवन को, 10ः20-10ः30 बजे तक समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के आशुतोष सिन्हा को, 10ः30-10ः40 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Congress) के नसीमुद्दीन सिद्दीकी को, 10ः40-10ः50 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के अनूप गुप्ता को, 10ः50-11ः00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी (Bahujan samaj party) के श्री प्रताप सिंह बघेल को, 17ः30-17ः40 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के हरीश चन्द्र श्रीवास्तव को, 17ः40-17ः50 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के अनूप गुप्ता को, 17ः50-18ः00 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के श्री प्रताप सिंह बघेल को, 18ः00-18ः10 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (Communist Party of India) के श्री बाबूराम यादव को, 18ः10-18ः20 बजे तक राष्ट्रीय लोकदल (Rashtriya Lok Dal) के श्री शिव कुमार यादव को, 18ः20-18ः30 बजे तक अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) को, 18ः30-18ः40 बजे तक समाजवादी पार्टी के मिठाई लाल भारती को, 18ः40-18ः50 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के मनीष शुक्ला को, 18ः50-19ः00 बजे तक समाजवादी पार्टी की सुश्री जूही सिंह को तथा 19ः00-19ः10 बजे तक बहुजन समाज पार्टी के श्री फैज़ान खान को प्रचार-प्रसार के लिए समय दिया गया है।

दूरदर्शन केन्द्र से प्रसारण का शेड्यूल

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसी प्रकार दूरदर्शन केन्द्र, लखनऊ द्वारा जिन मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रचार-प्रसार के लिए समय निर्धारित किया गया है, उसमें 13ः00-13ः10 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के हिमांशु दुबे को, 13ः10-13ः20 बजे तक भारतीय जनता पार्टी हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव को, 13ः20 -13ः30 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के फूल चन्द्र यादव को, 13ः30-13ः40 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के श्री बाबूराम यादव को, 13ः40-13ः50 बजे तक भारतीय जनता पार्टी के डॉ0 लक्ष्मी कांत बाजपेयी को, 13ः50-14ः00 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अरविन्द राज स्वरूप को, 14ः00-14ः10 बजे तक राष्ट्रीय लोकदल के सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी को, 14ः10-14ः20 बजे तक नेशनल पीपुल्स पार्टी के दिनेश कुमार चौरसिया को, 14ः20-14ः30 बजे तक भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के बृजलाल भारती को, 14ः30-15ः40 बजे तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नसीमुद्दीन सिद्दीकी को, 14ः40-14ः47 बजे तक राष्ट्रीय लोकदल के अम्बुज पटेल को, तथा 14ः50-15ः00 बजे तक समाजवादी पार्टी के नरेश उत्तम पटेल को प्रचार-प्रसार के लिए समय आवंटित किया गया है।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story