×

UP Assembly Election 2022 : राजनीतिक यात्राओं का बढ़ता क्रेज, कितना रिझाएगा मतदाता को, क्या कहता है इतिहास

UP Assembly Election 2022 : इस बार यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर पुराना दौर लौटता दिख रहा है।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Shraddha
Published on: 23 Oct 2021 12:55 PM IST
UP Assembly Election 2022 : राजनीतिक यात्राओं का बढ़ता क्रेज, कितना रिझाएगा मतदाता को, क्या कहता है इतिहास
X

UP Election 2022 : देश की राजनीति में यात्राओं का हमेशा से महत्व रहा है पर पिछले दो तीन चुनावों में इन यात्राओं का ट्रेंड कुछ कम होता दिखाई दिया । पर इस बार यूपी में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) को लेकर एक बार फिर पुराना दौर लौटता दिख रहा है। हर राजनीतिक दल (Political Party) अपनी यात्राओं के जरिए राजनीतिक ताकत बढाने के प्रयास में लगा हुआ है।

आज से कांग्रेस (Congress) की तीन यात्राएं (Teen Yatrayen) शुरू हो रही है जिन्हे प्रतिज्ञा यात्राओं का नाम दिया गया है। एक साथ निकाली जा रही प्रतिज्ञा यात्राओं में पहला रूट वाराणसी से शुरू होकर रायबरेली (first Route Varanasi to Rae Bareli) का होगा। जिसका नेतृत्व प्रमोद तिवारी, राजेश मिश्रा व नदीम जावेद करेगें। दूसरा रूट बाराबंकी से शुरू होकर झांसी में समाप्त होगा, जिसका नेतृत्व पीएल पुनिया , प्रदीप जैन व आदित्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी करेगें। जबकि प्रतिज्ञा यात्रा की तीसरी यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर मथुरा में समाप्त होगी। इसका नेतृत्व सलमान खुर्शीद एवं लखनऊ से प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम् करेंगें।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा निकाली ( फोटो - सोशल मीडिया)

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पहले दौर की अपनी विजय रथ यात्रा (Vijay Rath Yatra) निकाल चुके हैं। अब वह दूसरे दौर की यात्रा भी निकालेगें। रालोद प्रमुख जयंत चौधरी (Jayant Choudhary) भी हापुड से आशीर्वाद यात्रा (Hapur se Ashirwad yatra) निकाल चुके हैं। जबकि प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव भी सामाजिक परिवर्तन यात्रा लेकर निकले हैं। आप नेता संजय सिंह कचहरी से लहुराबीर के बीच तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने बनारस पहुंचे थे। लेकिन उनकी यात्रा को जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिली। दो महीने पहले मोदी सरकार के मंत्री 'जन आशीर्वाद यात्रा' यूपी के अलग-अलग इलाकों से यात्रा कर चुके हैं। इस यात्रा के बहाने इन नेताओं ने यूपी की करीब 3500 किमी से अधिक की यात्रा तय कर केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों बखान किया। उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही इन यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले 2014, 2017 और 2019 के चुनाव में राजनीतिक दलों का मोह ऐसा यात्राओं को लेकर कम ही रहा। जब मधुसूदन मिस्त्री यूपी के कांग्रेस प्रभारी थे, तब उन्होंने जरूर यात्रा निकाली थी। इसके बाद मिशन 2017 में भी कांग्रेस ने दो-दो राजनीतिक यात्राओं को निकालने का काम किया। फिर समाजवादी पार्टी ने भी चुनावी तैयारियों की गरज से कल से अखिलेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए मुलायम रथयात्रा निकाली।

रथयात्राओं के मामलें में रिकार्ड भाजपा और उसके नेता लालकृष्ण आडवाणी के नाम दर्ज है। आडवाणी ने रामरथ यात्रा, स्वर्णजयंती यात्रा, भारत उदय यात्रा निकाली तो डॉ मुरली मनोहर जोशी ने भी कन्याकुमारी से कश्मीर तक रथयात्रा निकाली थी। कल्याण सिंह ने कोलकाता से मुंबई तक यात्रा निकाली थी। भाजपा अब तक एकता यात्रा, किसान जागरण यात्रा,जनजागरण यात्रा,ग्राम सुराज यात्रा,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद जागरण यात्रा,परिवर्तन यात्रा निकाल चुकी है। इन यात्राओं का नेतृत्व लालकृष्ण आडवाणी,मुरली मनोहर जोशी, कल्याण सरीखे नेता कर चुके है।


रालोद प्रमुख जयंत चौधरी हापुड से आशीर्वाद यात्रा निकाल चुके ( कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश में यात्राएं रथयात्राएं निकालने का रिकार्ड तो सपा के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के नाम दर्ज है। हालांकि इससे पहले रालोद के प्रमुख अजित सिंह ने मेरठ से लखनऊ तक की पदयात्रा निकाली थी। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रहते कलराज मिश्र ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों के बीच पार्टी की पैठ बनाने की गरज से पद यात्रा की थी। इसके बाद वह बलिया से किसान बचाओं यात्रा पर निकले और गाजियाबाद तक पहुंचे।

मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्मयंत्री और केन्द्र में मंत्री सुश्री उमा भारती ने भी राम रोटी यात्रा व गंगा बचाओं यात्रा निकालकर प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में अथक परिश्रम किया। जबकि कांग्रेस में रहते हुए डा.रीता बहुगुणा जोशी ने भी भूमि अधिग्रहण और करछना कांड के विरोध में कचरी से कचहरी तक की पदयात्रा निकाली थी। सपा नेता अमर सिंह, जयाप्रदा ने भी पूर्वाचल राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर यात्राएं निकालने का काम किया।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021



Shraddha

Shraddha

Next Story