×

UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने जारी किया अपना यूथ मेनिफेस्टो, जानिए क्या है इसमें बड़ी बात

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को युवाओं को केंद्रित करते हुए अपना यूथ मेनिफेस्टो 'भर्ती विधान' जारी किया।

Bishwajeet Kumar
Published on: 21 Jan 2022 9:41 AM GMT
UP Election 2022: कांग्रेस पार्टी ने जारी किया अपना यूथ मेनिफेस्टो, जानिए क्या है इसमें बड़ी बात
X

Priyanka Gandhi with Rahul Gandhi

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के लिए चुनाव आयोग (Election Commission) द्वारा तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद से राज्य में सियासी सरगर्मी और बढ़ गई हैं। सभी राजनीतिक दल अपना सियासी समीकरण साधने के लिए एड़ी से चोटी तक का जोर लगा रहे हैं लेकिन इस विधानसभा चुनाव में सत्ता पर काबिज कौन होगा यह तय है तो जनता को ही करना है और जनता को लुभाने के लिए राजनीतिक पार्टियां इस विधानसभा चुनाव में तरह-तरह के वादे करते नजर आ रहे हैं। इसी सिलसिले में आज राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (National Congress Party) ने भी अपना यूथ मेनिफेस्टो (Youth Manifesto) जारी किया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में अपना यूथ मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो जारी करने के मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और रणदीप सुरजेवाला (Randeep Surjewala) भी मौजूद रहें। मेनिफेस्टो जारी करने के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) जमकर हमला बोला और भारतीय जनता पार्टी के इस सरकार को युवा विरोधी सरकार बताया।

इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, यह मेनिफेस्टो कोई खोखला वादा नहीं है, यह मेनिफेस्टो कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात करके उनके विचारों उनके परेशानियों को जानकर फिर बनाया है। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं से बात किया है। उत्तर प्रदेश के युवाओं को एक नजरिए की जरूरत है, 16 लाख युवाओं ने प्रदेश में रोजगार खोया है। यह सारी बातें पूरा देश देख रहा है। हम उत्तर प्रदेश के युवाओं को किस प्रकार और कैसे रोजगार दिलाएंगे इन सब बातों के बारे में हमने अपने भर्ती विधान (Bharti Vidhaan) में लिखा है।

वही इस मौके पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने बताया कांग्रेस पार्टी का या यूथ मेनिफेस्टो उत्तर प्रदेश के सात करोड़ युवाओं की आकांक्षा का घोषणापत्र है। कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में 2000000 नौकरिया देगी। इसमें 40 फ़ीसदी सीटों पर महिलाओं को आरक्षण मिलेगा। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के लिस्ट में भी 40 फ़ीसदी महिलाओं को रखने की बात कही है। आज युवा घोषणापत्र पर आगे बोलते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा हम उत्तर प्रदेश की परीक्षाओं में होने वाले घोटालों को भी दूर करेंगे। युवाओं का जो भरोसा सरकार से टूट चुका है हम उस भरे उसे को दोबारा जीतेंगे।

इसके अलावां प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा उत्तर प्रदेश में युवा नशीले पदार्थों का इस्तेमाल बहुत तेजी से करने लगे हैं। इससे निजात दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी लखनऊ में एक काउंसलिंग केंद्र बनाएगी। उत्तर प्रदेश में नौकरियों के एप्लीकेशन आने से भर्ती प्रक्रिया पूरी होने तक बहुत सी समस्याएं रहती हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी एक जॉब कैलेंडर बनाएगी जिसमें परीक्षा की तारीख से नियुक्ति तक के सभी तारीखों का पहले ही विवरण होगा और अगर इनमें से किसी भी चीजों का कोई उल्लंघन होता है तो उस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस पार्टी के युवा घोषणापत्र में यह है बड़ी बात

1. सरकारी नौकरियों में 40 फ़ीसदी हिस्सेदारी महिलाओं की होगी। वही प्रदेश में 2000000 सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

2. उत्तर प्रदेश में युवाओं को स्टार्ट अप करने के लिए 5000 करोड का "सीड स्टार्टअप फंड' बनाया जाएगा इसमें उन युवाओं को और ज्यादा मौका दिया जाएगा जिनकी उम्र 30 वर्ष से कम होगी।

3.बेसिक शिक्षा विभाग में 100000 पदों पर भर्तियां की जाएंगी वहीं प्राथमिक विद्यालयों के डेढ़ लाख रिक्त पड़े सीटों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

4. प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का शुल्क माफ किया जाएगा, वहीं परीक्षार्थियों को परीक्षा देने आने और जाने के लिए रेल और बस यात्रा मुफ्त की जाएगी।

5. प्रदेश में आंगनबाड़ी सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाएगा।

6. सभी वैकेंसीयों के लिए एक जॉब कैलेंडर बनाया जाएगा जिसमें परीक्षा तिथि परिणाम और नियुक्ति का पूरा विवरण पहले ही बताया जाएगा।

7. पेपर लीक जैसी समस्याओं से मुक्ति दिलाए जाएगी। वहीं अगर किसी कारणवश पेपर लीक होता है तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story