TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Assembly Election 2022: किसकी मनेगी होली, तय होगा चुनाव परिणामों से

UP Assembly Election 2022: पांच साल पहले जब 2017 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इसके बाद होलिका दहन 12 मार्च को होने के बाद 13 मार्च को होली का रंग खेला गया था।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Divyanshu Rao
Published on: 8 Jan 2022 3:24 PM GMT (Updated on: 8 Jan 2022 3:26 PM GMT)
UP Election 2022
X

UP Election 2022 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly elections 2022) के बाद 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया पूरा होने में एक सप्ताह लग जाएगा। इसी बीच 17 मार्च को रंगो का त्यौहार होली भी है। इससे साफ है कि फागुन के महीने में 18 वीं विधानसभा के चुनाव परिणाम किसी के लिए रंगीनियां तो किसी के लिए उदासी का सबब लेकर आएगें।

पांच साल पहले जब 2017 में विधानसभा के चुनाव हुए थे। इसके बाद होलिका दहन 12 मार्च को होने के बाद 13 मार्च को होली का रंग खेला गया था। तब विधानसभा के चुनाव परिणाम होली के एक दिन पहले 11 मार्च को आए थें। तब भाजपाईयों ने जमकर रंग खेला था और समाजवादी पार्टी कार्यालय में सन्नाटा पसरा था। इन चुनाव नतीजों में भाजपा गठबंधन ने 324 सीटें जीती थी. जिसमें भाजपा के पास अकेले 311 सीटें आई थी। वहीं, सपा कांग्रेस गठबंधन ने 54 सीटें जीती थी। बसपा ने 19 तथा अन्य के खाते में 6 विधानसभा की सीटें गई थी।

विधानसभा चुनाव की तस्वीर (फोटो:न्यूज़ट्रैक)

पिछले विधानसभा चुनाव यानी 2017 की बात करें तो उस उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा के लिए आम चुनाव 11 फरवरी से 8 मार्च 2017 तक सात चरणों में आयोजित हुए थें। विधानसभा चुनावों में भाजपा ने अपना दल और भारतीय समाज पार्टी के साथ गठबंधन बनाकर लड़ा था. वहीं, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। मायावती की बसपा अकेले चुनाव मैदान में उतरी थी।

11 मार्च को चुनाव परिणाम आनेके बाद 18 मार्च 2017 को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई थी जिसमें योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुने जाने के साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा को उपमुख्यमंत्री नियुक्त किया गया था। इसके बाद 19 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की षपथ ली थी।

अब इस बार जब विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और सात चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के परिणाम दस मार्च को आएगें। इसके बाद नई विधानसभा का गठन किया जाएगा।

Divyanshu Rao

Divyanshu Rao

Next Story