×

राजबब्बर छोडेंगे कांग्रेसः आरपीएन सिंह और राकेश सचान के बाद कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका

आरपीएन सिंह और राकेश सचान के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

Bishwajeet Kumar
Written By Bishwajeet Kumar
Published on: 27 Jan 2022 5:08 PM GMT
राजबब्बर छोडेंगे कांग्रेसः आरपीएन सिंह और राकेश सचान के बाद कांग्रेस को लग सकता है एक और बड़ा झटका
X

राजबब्बर

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश में अगले महीने से विधानसभा चुनाव का आगाज होने वाला है। जिसके लिए एक ओर सियासी दल अपने-अपने खेमे को मजबूत करने में लगी हुई हैं तो दूसरी ओर नेता भी अपना-अपना राजनीतिक भविष्य बेहतर रखने के लिए दल बदल रहे हैं। दल बदलने के इसी दौर के बीच एक खबर और सामने आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राज बब्बर कांग्रेस पार्टी छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।

राज बब्बर अगर कांग्रेस पार्टी को इस वक्त छोड़ते हैं तो विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के लिए यह दूसरा बहुत बड़ा झटका होगा। बता दें कि अभिनेता राज बब्बर कांग्रेस के बहुत बड़े चेहरे माने जाते हैं। राजनीति में उनका हमेशा से ही ऊंचा कद रहा है। 2017 विधानसभा चुनाव (2017 assembly election) के दौरान राज बब्बर कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के प्रदेश अध्यक्ष भी थे। मगर अब उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की खबरें कहीं ना कहीं कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें चुनाव से पहले और बढ़ा रही है। दरअसल राज बब्बर के कांग्रेस छोड़ समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें तब शुरू हुई जब समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फकरुल हसन चांद ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट में यह लिखा कि, अभिनेता और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जल्द ही समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे।

गौरतलब है कि अभी कुछ ही दिन पहले कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता माने जाने वाले आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) का दामन थाम लिया था। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरपीएन सिंह का कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ना पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका माना जा है। क्योंकि, आरपीएन सिंह उत्तर प्रदेश की राजनीति में पिछड़ी जाति का बड़ा नेता माने जाते हैं। पूर्वांचल के क्षेत्रों में उनका खासा दबदबा भी रहा है।

आरपीएन सिंह के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस पार्टी को लगे झटके का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उनके पार्टी छोड़ने के एक दिन पहले ही विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों के लिस्ट में कांग्रेस ने आरपीएन सिंह का भी नाम शामिल किया था। मगर स्टार प्रचारकों के इस लिस्ट के आने के अगले ही दिन आरपीएन सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आरपीएन सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

आरपीएन सिंह के अलावा इस नेता ने छोड़ा कांग्रेस का दामन

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी को कई झटकों का सामना करना पड़ा है। जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के अलावा कांग्रेस के पूर्व सांसद राकेश सचान (Rakesh Sachan) ने भी कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। ऐसे में अगर राज बब्बर कांग्रेस का साथ छोड़ अपने पुराने दल समाजवादी पार्टी में शामिल होते हैं तो इसका परिणाम विधानसभा चुनाव के नतीजों में कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान होते हुए देखा जा सकेगा।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story