×

सपा प्रदेश कार्यालय के बाहर चुनावी होर्डिंग, सरकार बनने पर 10 लाख युवाओं को नौकरी व 300 यूनिट बिजली मुफ्त

सपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर में लिखा है कि सपा सरकार बनने पर दस लाख युवाओं को नौकरी दी जाएगी।

Shashwat Mishra
Written By Shashwat MishraPublished By Ashiki
Published on: 11 July 2021 4:28 PM IST
सपा प्रदेश कार्यालय के बाहर चुनावी होर्डिंग, सरकार बनने पर 10 लाख युवाओं को नौकरी व 300 यूनिट बिजली मुफ्त
X

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव-2022 की तैयारियों में सभी पार्टियां जुट गई हैं। जनता को अपने पक्ष में लाने के लिए भी पार्टियां उनको लुभावने ऑफर देने से पीछे नहीं हट रही है। एक तरफ़ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसंख्या नियंत्रण विधेयक (2021-30) लाकर राज्य की सत्ता में बने रहना चाहते हैं।वहीं, प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा भी सत्ता में वापस आने के लिए पुरज़ोर कोशिशें कर रही है।

शनिवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय के बाहर लगे पोस्टर व होर्डिंग चर्चा का विषय बन गए हैं। इन पोस्टर्स में लिखा है कि सपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट की बैठक में दस लाख युवाओं को नौकरी और 300 यूनिट मुफ़्त बिजली का निर्णय लिया जाएगा।


हालांकि, ये बात सिर्फ़ सोशल मीडिया व सपा प्रदेश कार्यालय के बाहर लगी होर्डिंग्स में दिख रही है। अभी तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तरफ से ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है।

सूबे में सपा एक्टिव मोड़ पर, 15 जुलाई को प्रदेश स्तर का प्रदर्शन

पंचस्थानीय चुनावी हिंसा के ख़िलाफ़ उत्तर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी सपा एक्शन के मूड़ में है। आगामी 15 जुलाई को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में प्रदेश के 75 जिलों के 822 ब्लॉकों में प्रदर्शन होगा।


पार्टी सूत्रों के मुताबिक- इस प्रदर्शन की कमान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने हाथ में ले रखी है और वह इस प्रदर्शन को काफी अभूतपूर्व बनाने की रणनीति पर अमल कर रहे हैं।



Ashiki

Ashiki

Next Story