×

UP Election 2022: 6वें चरण के मतदान हेतु सिद्धार्थनगर के डीएम और एसपी ने कपिलवस्तु में किया बूथों का निरीक्षण

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 6वें चरण में 3 मार्च को होने वाले मतदान हेतु सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कपिलवस्तु विधानसभा में स्थित कई बूथों का निरीक्षण किया।

Bishwajeet Kumar
Published By Bishwajeet KumarWritten By Intejar Haider
Published on: 27 Jan 2022 6:31 PM IST
UP Election 2022: 6वें चरण के मतदान हेतु सिद्धार्थनगर के डीएम और एसपी ने कपिलवस्तु में किया बूथों का निरीक्षण
X

6वें चरण में होने वाले मतदान के मद्देनज़र सिद्धार्थनगर के डीएम और एसपी बूथों का निरीक्षण करते हुए।

सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर ज़िले की पाँच विधानसभाओं में 6वें चरण में मतदान होना है। इसी की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कपिलवस्तु विधानसभा के भारत नेपाल सीमा पर स्थित कई बूथों का किया निरीक्षण। साथ ही भारत नेपाल की ककरहवा सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस कप्तान यशवीर सिंह सिद्धार्थनगर ज़िले में 6वें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए भारत नेपाल के ककरहवा बॉर्डर का मुआयना किया। यहां दोनों अधिकारियों ने बॉर्डर पर बनाए गए बैरिकेट्स का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा में तैनात एसएसबी के अधिकारियों और जवानों से मिलकर सुरक्षा को लेकर जानकारी हासिल की। बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर पुलिस कप्तान यशबीर सिंह ने कहा कि चुनाव के मद्देनजर भारत नेपाल की खुली सीमा के साथ सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर सुरक्षा को लेकर व्यापक रणनीति बनाई गई है। बॉर्डर पर सुरक्षा को लेकर सीवीटी सहित अन्य सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किये गए हैं। संबंधित अधिकारी लगातार संपर्क में है। जो भी कमी होगी पूरी की जाएगी।

जिलाधिकारी दीपक मीणा और पुलिस अधीक्षक यशबीर सिंह ने भारत नेपाल की सीमा से सटे बर्डपुर, भगवानपुर, मोहनाजोत के विद्यालयों पर बने बूथों का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने स्कूलों में मौजूद बीएलओ व अन्य कर्मियों से मतदाता पहचान पत्र, सूची, सहित बूथों पर हर सुविधा की जानकारी ली। वहां मौजूद ग्रामीणों से भी बात कर वास्तविक स्थिति से अवगत हुए। निरीक्षण के बाद बूथों पर मिली कमियों को तहसीलदार अधिशासी अधिकारी, और बीडीओ को तत्काल पूरा करने का निर्देश दिया।

चुनाव शेड्यूल

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) इस बार 7 चरणों में संपन्न होगा पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को होगा। वहीं आखिरी चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होगा। चुनाव परिणाम बाकी के 4 राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के साथ 10 मार्च को घोषित होंगे। बता दें कि सिद्धार्थनगर में मतदान छठे चरण में 3 मार्च को होगा इस दिन उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में कुल 58 सीटों पर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।



Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story