×

UP Assembly: शुक्रवार से नवनिर्वाचित विधायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण, ओम बिड़ला करेगें उद्घाटन

UP News Today: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम प्रशिक्षण शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला करेंगे।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Deepak Kumar
Published on: 19 May 2022 4:31 PM GMT
Lok Sabha Speaker Om Birla
X

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला। (Social Media) 

UP News Today: उत्तर प्रदेश की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र को लेकर नवनिर्वाचित विधायकों का प्रबोधन कार्यक्रम (प्रशिक्षण) शुक्रवार से शुरू हो रहा है। इसके लिए सारी तैयारियां की जा चुकी हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला (Lok Sabha Speaker Om Birla) करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath), विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana), संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थिति रहेंगे।

दो दिवसीय कार्यक्रम का 11 बजे किया जाएगा उद्घाटन

उत्तर प्रदेश की विधानसभा में होने वाले इस दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन 11 बजे किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की तरफ से स्वागत उद्बोधन किए जाने के बाद ठीक 11 बजकर 45 मिनट पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ई -विधान का उद्घाटन करने के बाद सदन को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Parliamentary Affairs Minister Suresh Kumar Khanna) की तरफ से अपना धन्यवाद भाषण देंगे।

इसके बाद विधानभवन स्थित तिलक हाल में नवनिर्वाचित विधानसभा सदस्यों कप प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Parliamentary Affairs Minister Suresh Kumar Khanna) का संसदीय शिष्टाचार एवं आचरण पर सम्बोधन होगा। इसके बाद पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोबिन्द चौधरी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा कार्यवाही के दौरान कार्य स्थगन और अविलम्बनीय लोक महत्व के प्रश्न एवं शून्य प्रहर के बारे में जानकारी देने का काम करेंगे।

वहीं, पूर्व मंत्री डा लक्ष्मीकांत वाजपेयी (Former Minister Dr Laxmikant Bajpai) विधायकों को औचित्य का प्रश्न और संसदीय समितियों के बारे में जानकारी देंगे। इसके बाद पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और संसदीय मामलों के विशेष जानकार हदयनारायण दीक्षित सदस्यों को संसदीय प्रश्न कैसे पूछे जाते हैं, उनके बारे में बताएगें। कार्यक्रम के पहले दिन के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपना धन्यवाद भाषण देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को करेगे सम्बोधित

इसके अगले दिन यानी शनिवार को 21 मई को नवीन भवन स्थित तिलक हाल में 11 बजकर 30 मिनट पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल (Governor Anandi Ben Patel) एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का स्वागत होने के बाद 11 बजकर 40 मिनट पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का सम्बोधन होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सदन को सम्बोधित करेगे। मुख्यमंत्री के उद्बोधन के बाद राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल का उद्बोधन होगा। इसके बाद संसदीय कार्यमंत्री सुरेश कुमार खन्ना धन्यवाद भाषण होगा।

फिर डेढ बजे भोज होने के बाद दो बजे से फिर कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा। जिसमें विधानसभा अध्यक्ष ई विधान व्यवस्था के बारे में सदन को अवगत कराएगें। उनके साथ एनआईसी की टीम विधानसभा सदस्यों को को टैबलेट संचालन के अलावा अन्य कई जानकारियों को देंगे । लगभग दो घंटो के बाद शाम साढे चार बजे विधानसभ अध्यक्ष सतीश महाना के संबोधन और सूक्ष्म जलपान के बाद कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story