×

UP Assembly: विधानसभा में हुई नई परंपरा की शुरुआत, अब सदस्यों का मनाया जायेगा सदन में जन्मदिन

UP Assembly: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि अब जिस किसी सदस्य का जन्मदिन होगा उसे सदन में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज रामनरेश अग्निहोत्री से की गई।

Shreedhar Agnihotri
Published on: 27 May 2022 4:28 PM GMT
Lucknow News
X

यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना। (Social Media)

UP Assembly: उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Assembly) में आज एक नई परंपरा की शुरुआत हुई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) ने कहा कि अब जिस किसी सदस्य का जन्मदिन होगा उसे सदन में मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज रामनरेश अग्निहोत्री (Ramnaresh Agnihotri) से की गई।

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (Assembly Speaker Satish Mahana) ने सदन के सदस्य राम नरेश अग्निहोत्री का परिचय दिया। इस पर सभी सदस्यों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान 27 मई 1957 को मैनपुरी में जन्में वरिष्ठ सदस्य व पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री को सर्व प्रथम जन्म दिन की शुभकामनाएं दी। वहीं, अध्यक्ष ने कहा कि विधान सभा सत्र के दौरान जिस भी सदस्य (विधायक) का जन्म दिन होगा उनका नाम विधानसभा मण्डप में लगी टीवी स्क्रीन पर दिखाये जाने के साथ ही उन्हें शुभकामनाएं दी जायेंगी।

विधान सभा अध्यक्ष ने अग्निहोत्री को दी हार्दिक शुभकामनाएं

विधान सभा अध्यक्ष ने अग्निहोत्री को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की। इस अवसर पर संसदीय कार्यमंत्री ने भी अध्यक्ष से अपने आपको सम्बद्ध करते हुए अग्निहोत्री के सुख-समृद्धि की कामना की। भारत की सभी विधायिकाओं में ऐसी कोई परम्परा नही है। सभी सदस्यों ने इस व्यवस्था का स्वागत किया एवं सभी सदस्यों ने इस नई की शुरूआत किये जाने पर विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रति आभार व्यक्त किया।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story