×

UP Assembly: विधान सभा अध्यक्ष ने उन्नाव से विधायक पंकज गुप्ता को शपथ दिलायी

UP News : उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana ) ने उन्नाव सदर विधानसभा सीट से विधायक पंकज गुप्ता को विधानसभा की सदस्यता शपथ दिलायी।

Shreedhar Agnihotri
Written By Shreedhar AgnihotriPublished By Bishwajeet Kumar
Published on: 5 April 2022 4:23 PM IST
UP Assembly Speaker Satish Mahana administered oath to Unnao MLA Pankaj Gupta
X

उन्नाव सदर से बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता को विधानसभा की सदस्यता दिलाते विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (तस्वीर सागर : सोशल मीडिया)

UP Latest News : प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनपद उन्नाव के विधानसभा क्षेत्र 165 सदर पंकज गुप्ता (Pankaj Gupta) को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक को दी बधाई

विधायक पंकज गुप्ता ने विधान सभा अध्यक्ष, सतीश महाना के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने विधायक पंकज गुप्ता बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब एवं यशस्वी हो। साथ ही सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विधान सभा प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

कौन हैं विधायक पंकज गुप्ता?

उत्तर प्रदेश के उन्नाव सदर विधानसभा सीट (Unnao Sadar Assembly seat) से इस बार पंकज गुप्ता ने जीत हासिल की है। उन्नाव सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने पंकज गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस चुनाव में बीजेपी विधायक पंकज गुप्ता को 51 फ़ीसदी से भी अधिक वोट मिला।

सपा उम्मीदवार को दी मात

उन्नाव सदर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पंकज गुप्ता ने विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के उम्मीदवार अभिनव कुमार (Abhinav Kumar) को हरा दिया। इस चुनाव में जहां पंकज गुप्ता को 51 फ़ीसदी से अधिक (कुल 1 लाख 26 हज़ार 670) वोट मिले वहीं समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अभिनव कुमार को महज 38 फ़ीसदी (कुल 95 हज़ार 542) वोट मिले।



Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story