TRENDING TAGS :
Satish Mahana: कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन के लिए सतीश महाना असम रवाना
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधान के अध्यक्ष सतीश महाना ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है।
सतीश महाना। (Photo- Social Media)
Lucknow: गुवाहाटी (असम) में आयोजित होने वाले 8वें सीपीए इण्डिया रीजन सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना आज गुवाहाटी रवाना हो गए। वह वहाँ कॉमनवेल्थ पार्लियामेन्ट्री एसोसिएशन इण्डिया रीजन के 8वें सम्मेलन में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना इस सम्मेलन में मौजूद रहेंगे । इस कार्यक्रम में 11 अप्रैल को उद्घाटन सत्र में लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। सम्मेलन का समापन 12 अप्रैल, को असम के राज्यपाल करेंगे।
सम्मेलन का विषय ''समाज के अकांक्षी वर्गों के लिए विकास के परिणाम को अनुकूलित करने में मदद करने के लिए विधायी निरीक्षण को मजबूत करना'' है। सम्मेलन के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ''युवा केन्द्रित नीतियों को मुख्यधारा में लाना'' एवं ''राष्ट्रीय विकास एवं जनहित के लिए युवा शक्ति का उपयोग'' विषय पर अपना भाषण प्रस्तुत करेंगे।
सम्मेलन में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, असम विधान सभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी व अन्य विधान सभाओं के अध्यक्ष भी सम्मिलित होंगे।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश विधान के अध्यक्ष सतीश महाना ने चैत्र राम नवमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एंव शुभकामनायें दी है।
महाना ने अपने सन्देश में कहा है कि भगवान श्री राम के जन्म का उद्देश्य मानव का कल्याण करना, मानव समाज के लिये एक आदर्श पुरुष की मिसाल पेश करना और अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना करना था। यहां धर्म का अर्थ किसी विशेष धर्म के लिये नहीं बल्कि एक आदर्श कल्याणकारी समाज की स्थापना से है। भगवान श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी माना जाता है। रामनवमी पर्व का महत्व प्रचीन काल से ही धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा है।